‘चॉकलेटी चेहरे’ वाले बयान पर कैलाश विजयवर्गीय ने सफाई देते हुए कही ये बात

भोपाल। कांग्रेस में प्रियंका गांधी वाड्रा की एंट्री के बाद भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के महासचिव कैलाश विजयवर्गीय ने बयान दिया कि पार्टी चॉकलेटी चेहरों के जरिए चुनाव लड़ना चाहती है। इस कॉमेंट के बाद सियासी विवाद पैदा हुआ तो अब कैलाश विजयवर्गीय की तरफ से सफाई दी है। बीजेपी नेता विजयवर्गीय ने सफाई देते हुए कहा, ‘मैं अपने मीडिया के दोस्तों को कहना चाहूंगा कि यदि ऐसा कोई बयान है तो उसे दोबारा क्रॉस।
ये भी पढ़े :-नांबी नारायणन को पद्म भूषण मिलने पर पूर्व डीजीपी ने उठाए ये सवाल 
पूर्वी उत्तर प्रदेश की प्रभारी कांग्रेस महासचिव के रूप में राजनीतिक मुख्यधारा में प्रियंका के प्रवेश को लेकर विजयवर्गीय ने कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी की नेतृत्व क्षमता पर भी सवाल उठाए। बीजेपी महासचिव ने कहा, ‘अगर कांग्रेस में राहुल के नेतृत्व के प्रति आत्मविश्वास होता तो प्रियंका को सक्रिय राजनीति में नहीं लाया जाता।
ये भी पढ़े :-भाजपा राज में देश के संविधान की धज्जियां उड़ाई जा रही हैं : अखिलेश यादव 
उन्होने कहा, चेक करिए क्योंकि मैंने चॉकलेटी चेहरे शब्द का इस्तेमाल बॉलिवुड ऐक्टर्स के लिए किया था, किसी राजनेता के लिए प्रयोग नहीं किया है।
इससे पहले विजयवर्गीय ने कहा था, ‘कभी कोई कांग्रेस नेता मांग करता है कि करीना कपूर को भोपाल से लोकसभा चुनाव लड़वाया जाए तो कभी इंदौर से चुनावी उम्मीदवारी को लेकर सलमान खान के नाम पर चर्चा की जाती है। इसी तरह, प्रियंका को कांग्रेस की सक्रिय राजनीति में ले आया जाता है। अगले लोकसभा चुनाव के मैदान में उतारने के लिए कांग्रेस के पास मजबूत नेता नहीं हैं। इसीलिए वह ऐसे चॉकलेटी चेहरों के माध्यम से चुनाव लड़ना चाहती है।

Back to top button