लगा था- छेड़खानी का आरोप, तो लड़की ने ऐसे दी लड़के को सजा

बांका.बिहार के बांका जिले का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। वीडियो में लड़की लड़के को भरी पंचायत में चप्पल से पीट रही है। घटना के बारे में बताया जा रहा है कि लड़के का घर लड़की के घर के पास है। लड़के ने पिछले दिनों लड़की के साथ रेप करने की कोशिश की थी। लड़की किसी तरह खुद को बचा पाई। पंचायत ने दी ऐसी सजा…
– घटना बांका जिले के सूईया की है। लड़की के परिजनों ने पंचों से न्याय की गुहार लगाई थी, जिसके बाद शनिवार को पंचायत बुलाई गई।
– पंचायत में लड़की के साथ छेड़खानी करने वाले लड़के को भी बुलाया गया। दोनों की बात सुनने के बाद पंचों ने फैसला दिया कि लड़की पूरे गांव के सामने आरोपी को सजा दे।
ये भी पढ़ें: अयोध्या मुद्दे पर शिया वक्फ बोर्ड के महंत बोले- पूरे हिंदू समाज का आभार
लड़की ने चप्पल से की पिटाई
– पंचों ने लड़की से कहा कि वह अपना चप्पल निकाले और लड़के की पिटाई करे।
– सजा सुनने के बाद आरोपी युवक सिर झुकाए बैठा था। वहीं, लड़की बेहद गुस्से में थी।
– पंचों ने जैसे ही सजा देने को लड़की ने चप्पल निकाला और लड़के को पीटने लगी।
– एक के बाद एक वह लगातार लड़के के सिर और चेहरे पर चप्पल मार रही थी। आंख, नाक और मुंह पर चप्पल से चोट लगने से लड़का दर्द के मारे तड़प रहा था।
ये भी पढ़ें: तानाशाह किम जोंग-उन की खराब हुई हालत, चलने-फिरने के लिए भी हुआ बेबस
– उसने दोनों हाथों से अपना चेहरा कवर करने की कोशिश की, लेकिन लड़की कड़ी सजा देने पर आमादा थी।
– वह बार-बार लड़के के सिर और चेहरे पर चप्पल मारती रही। इस दौरान गांव के लोगों ने लड़के के पीठ पर चप्पल मारने को कहा, लेकिन वह मानी।
– 100 से अधिक बार चप्पल मारने के बाद लड़की शांत हुई और पंचों ने उसे लड़के को छोड़ देने को कहा।





