चेहरे के लिए किसी अमृत से कम नही है ये चीज, जानें लगाने का सही तरीका !

प्रकृति ने हमे कुछ ऐसी ओषधि दी है जिनका उपयोग तो हम करते है लेकिन सही तरिके से नहीं। ऐसी ही एक ओषधि है एलोवेरा। एलोवेरा एक ऐसा औषधि है जो हमारे सभी तरह के स्वास्थ की काफी बेहतर तरीके से देखरेख करता है।एलोवेरा का सेवन करने से पेट से जुड़ी सारी समस्या खत्म हो जाती है। ये बालों के लिए भी रामबाण का काम करता है। साथ ही आपके चेहरे को बेदागनुमा खूबसूरती प्रदान करने में अमृत का काम करता है।एलोवेरा जेल को अपने चेहरे पर लगाकर आप अपनी त्वचा को गोरा और स्वस्थ बना सकते हैं।इसके फायदे अनेक हैं और इसे लगाने का तरीका भी बहुत ही ज्यादा आसान है।आइये जानते हैं इसे कैसे एलोवेरा का सेवन करें ताकि परिणाम बेहतर मिल सके।
# चेहरे पर अगर मुंहासे के निशान या फिर तिल के निशान हैं तो उसके लिए नीम के पेड़ की छाल के रस में एलोवेरा जेल को मिलाकर अप्लाई करें सारे दाग मिट जाएंगे।
# फेस को चमकदार बनाए रखने के लिए 1 चम्मच शहद, 1 चम्मच दूध और थोड़ा सा गुलाब जल के साथ चुटकी भर हल्दी मिलाकर पैक बना लें और इसमें एलोवेरा जेल मिलाकर चेहरे पर अप्लाई करें सूख जाने पर साफ पानी से धो लें।
# चेहरे को गोरा बनाने के लिए अजवाइन, तुलसी के पत्ते और शहद के साथ एलोवेरा जेल मिलाकर चेहरे पर अप्लाई करें।
# त्वचा से झाइयां मिटाने के लिए नींबू के छिलके को पीसकर एलोवेरा जेल मिलाकर चेहरे पर लगाएं।
# स्किन से चकत्ते और दाग को साफ करने के लिए एलोवेरा जेल में टमाटर मिलाकर इस पैक को लगाने से काफी फायदा मिलता है।
# ऑयली स्किन से निजात पाने के लिए एलोवेरा जेल में बेसन मिलाकर चुटकी भर हल्दी मिलाएं और इसे थोड़ा गर्म कर चेहरे पर अप्लाई करें। सूख जाने पर साफ पानी से धो लें।

Back to top button