चेहरे की रंगत निखारने के लिए करें इस चीज का इस्तेमाल

मलाई सेहत के लिए बेहद फायदेमंद होती है। कुछ लोगों को इसका स्वाद बेहद पसंद आता है, तो वहीं कुछ लोग इसमें मौजूद ज्यादा फैट की वजह से इसके सेवन से बचते हैं। लेकिन आपको ये जानकर हैरानी होगी सेहत के लिए फायदेमंद मलाई स्किन को खूबसूरत बनाने में भी बेहद लाभकारी होती है।

मलाई के फायदे:
मलाई स्किन के लिए बेस्ट मॉइस्चराइजर के तौर पर काम करती है। कुछ मिनटों तक चेहरे पर मलाई से मसाज करने से स्किन के डैमेज टीश्यूज रिपेयर हो जाते हैं, जिससे स्किन हेल्दी बनती है।
मलाई सिर्फ स्किन को मॉइस्चराइज ही नहीं करती है, बल्कि इससे चेहरे पर ग्लो भी आता है। इसके लिए मलाई में थोड़ा सा शहद मिक्स कर के चेहरे पर लगाएं। इससे आपकी स्किन पर चमक आएगी।
तो इसलिए कपल्स हनीमून के लिए देहरादून जाना पंसद करते हैं
मलाई त्वचा की रंगत को भी निखारती है। मलाई में मौजूद लैक्टिक एसिड स्किन पर मौजूद टेनिंग को दूर कर के स्किन को नेचुरल तरीके से निखारती है।
कुछ लोगों के चेहरे पर अधिक काले धब्बे होते हैं, जिनपर कई महंगी क्रीम भी असर नहीं करती हैं। लेकिन अब आप अपने धब्बों से राहत पा सकते हैं। इसके लिए धब्बों पर मलाई लगाकर कुछ देर के लिए छोड़ दें।





