चीन में शुरू हुआ पहला मोल्टन सोलर प्लांट, यह है खासियत

देश में पहला मोल्टन सोलर प्लांट शुरू हुआ है। यह प्लांट 100 मेगावाट का है, जिससे करीब 30 हजार घरों को 24 घंटे बिजली उपलब्ध कराई जा रही है। इसके एक हिस्से में बिजली की सप्लाई शुरू हो चुकी है। देश का ये पहला सोलर प्लाट डुनहुआंग शहर में शुरू हुआ है। जो 7.8 वर्ग किमी में फैला हुआ है। इनमें 12 हजार मिरर लगाए गए हैं।

यह लक्ष्य रखा गया है 
सूत्रों से प्राप्त जानकारी अनुसार सोलर प्लांट पर कुल खर्च 3500 करोड़ रुपये आया है। चीन में शुरू हुआ ये प्लांट दुनिया का तीसरा प्लांट है। इस देश ने 2030 तक 35 फीसदी बिजली की जरूरत अक्षय ऊर्जा से पूरी करने का लक्ष्य रखा है। जिसमें सौर, पवन और छोटे पनबिजली प्रोजेक्ट शामिल होते हैं। इस पर लगे मिरर की सहायता से सूरज की रोशनी रिफ्लेक्ट होकर टावर पर पड़ती है, फिर उसी गर्मी से बिजली बनती है।
जानकारी के लिए बता दें इस प्लांट में एक खास बात ये भी है कि इसमें थर्मल एनर्जी के स्टोरेज की सुविधा भी है। जिससे रात में बिजली की सप्लाई होती है। दुनिया में ऐसा सोलर प्लांट सबसे पहले अमेरिका में लगा था। अमेरिका में यह पूरी तरह चालू होने के बाद ये 75 हजार घरों को बिजली सप्लाई कर सकता है।

Back to top button