चीन ने किया इस मिसाइल से अभ्यास, निशाने पर भारत और अमेरिका

चीन ने अपने नये बैलिस्टिक मिसाइल के साथ अभ्यास किया है। चीन के इस मिसाइल के निशाने पर भारत से लेकर जापान और अमेरिका भी है। चीन की नई आधुकनिक बैलिस्टिक मिसाइल का नाम DF-16 है। इन मिसाइलों की झमता एक हजार किलोमीटर है।

चीन

 

चीन आमतौर पर अपने हथियारों को गुप्त रखने वाली चीन की पीपल्स लिबरेशन आर्मी (पीएलए) ने हाल ही में किए गए एक सैनिक अभ्यास का एक विडियो जारी किया है। इस विडियो में इन DF-16 मीडियम रेंड बलिस्टिक को दिखाया गया है।

इस फुटेज में चीन की ओर से लॉन्च किये गए कई व्हीकल्स को दिखाया गया है। बता दें कि चीन ने अपनी मिसाइलों और इससे जुड़े सैनिक साजोसामान के लिए अलग से एक रॉकेट फोर्स बनाई हुई है।
इस विडियो में चीनी सैनिक मिसाइल से जुड़े अभ्यास करते तो दिख रहे हैं, लेकिन इसे दागते हुए नजर नहीं आते।

Back to top button