चीते की चाल बाज की नजर और धोनी की रफ्तार पर संदेह नहीं करते, देखे ये अनोखा विडियो

न्यूजीलैंड को उसी की सरजमीं पर वन-डे सीरीज में मात देते हुए भारतीय टीम ने अपने ताज में एक और नगीना जड़ लिया। पांच मैच की सीरीज में रविवार को खेले गए आखिरी मुकाबले को भी अपने नाम करते हुए टीम इंडिया ने श्रृंखला 4-1 से अपने नाम की।चीते की चाल बाज की नजर और धोनी की रफ्तार पर संदेह नहीं करते, देखे ये अनोखा विडियो

वेलिंग्टन में खेले गए इस वन-डे में भले ही एमएस धोनी का बल्ला खामोश रहा हो, लेकिन एक बार फिर उन्होंने साबित कर दिया कि क्यों वे टीम के सबसे बड़े मैच विनर हैं। टीम में उनकी क्या भूमिका है यह किसी से छिपी नहीं।

बल्ले से फेल होने के बावजूद उन्होंने विकेट के पीछे उस वक्त ऐसी फुर्ती दिखाई जब टीम को इसकी सबसे ज्यादा दरकार थी। न्यूजीलैंड ने मैच भले ही 35 रन से गंवाया हो, लेकिन एक वक्त मुकाबला कांटे का था।

क्रीज पर मेजबान टीम की ओर से जेम्स नीशाम और मिचेल सैंटनर खुलकर शॉट खेलने लगे थे। दोनों के बीच 41 रन की अहम साझेदारी भी हो चुकी थी। टीम इंडिया को विकेट की दरकार थी। रोहित के चेहरे पर तनाव साफ देखा जा सकता था।

अपने नियमित गेंदबाजों की पिटाई होते देख। विराट की गैरमौजूदगी में कप्तानी संभाल रहे रोहित ने एक बार फिर पार्ट टाईम बॉलर केदार जाधव पर भरोसा जताया। इसके पहले जाधव अच्छी बल्लेबाजी कर रहे कीवी कप्तान केन विलियमसन को निपटा चुके थे।

36वें ओवर की पहली गेंद पर एक रन चुराने के बाद सैंटनर ने स्ट्राइक नीशाम को दी। दूसरी गेंद पर नीशाम ने स्वीप खेलने का प्रयास किया। गेंद की लाइन को वह पूरी तरह मिस कर गए और गेंद सीधे उनके पैड से जा टकराई। मामला करीबी था, तो केदार जाधव के साथ-साथ धोनी भी LBW आउट की अपील मांगने लगे।

धोनी गेंद को अपने दस्तानों में क्लेक्ट नहीं कर पाए थे। इस बीच नीशाम को लगा कि धोनी अपील के चलते बॉल से नजरें हटा चुके हैं, जबकि धोनी अपील के साथ-साथ गेंद की ओर भी खिसक रहे थे।

जाधव और धोनी की अपील का अंपायर पर कोई प्रभाव नहीं हुआ और अंपायर ने LBW की यह अपील ठुकरा दी। इस बीच नीशम चतुराई दिखाना चाह रहे थे और वह रन चुराने की कोशिश में बाहर निकल पड़े।

नॉन स्ट्राइक पर खड़े मिचेल सेंटनर ने नीशाम को रोकना चाहा। मगर जब तक नीशाम संभल पाते धोनी ने अपनी चतुराई दिखाते हुए उनके क्रीज छोड़ते ही गिल्लियां बिखेर दीं और अब रन आउट की अपील मांग ली। बाद में थर्ड अंपायर ने अर्धशतक की ओर बढ़ रहे नीशाम को आउट करार दिया।

नीशाम ने कीवी टीम की ओर से सर्वाधिक 32 बॉल पर 44 रन (4 चौके और 2 छक्के) बनाए। यह सातवां झटका लगते ही मेजबान टीम ताश के पत्तों की तरह बिखर गई। कीवी टीम ने यह मैच 35 रन से गंवा दिया। धोनी की इस फुर्ती की तारीफ आईसीसी ने भी ट्वीट कर की है। आईसीसी ने अपने ट्वीट में लिखा, ‘जब धोनी क्रीज के पीछे हों, तो भूलकर भी अपनी क्रीज नहीं छोड़ते।’

पांच मैच की वन-डे सीरीज 4-1 से जीतने के बाद अब भारतीय टीम का लक्ष्य 6 फरवरी से शुरू हो रही तीन मैच की टी-20 श्रृंखला भी अपने नाम करने की होगी।

https://twitter.com/vermark146/status/1092063658337685504

Back to top button