चाहे जैसी भी हो आपकी स्किन, खुद अपने घर में बनाये ये FACE SCRUB

आज कल हर कोई अपने स्किन की नमी और सुंदरता को बरकरार रखने के लिए कई प्रकार के उपाए करते है क्योंकि प्रदूषण के कारण सबसे जादा असर चहरे पर पढ़ता हैं | चहरे की नमी खो रही है, जिसके चलते लोग कई प्रकार के फ़ेस पैक इस्तेमाल करते है या तलाश मे रहते है जिससे उनकी फ़ेस की सुंदरता बरकरार रहें | जैसा की हम जानते है हर किसी की स्किन एक जैसी नही होती है किसी की स्किन तेलीय होती है तो किसी की स्किन रूखी होती है, लेकिन कुछ लोगो की स्किन दोनों की मिली झूली रहती है | अक्सर हम ऐसे फ़ेस पैक की तलाश मे रहते है जो हमारी त्वचा के लिए बनी हो, जैसे की दूध और चन्दन का पेस्ट हर टाइप के स्किन को सूट करता है|  

चाहे जैसी भी हो आपकी स्किन, खुद अपने घर में बनाये ये FACE SCRUB

टमाटर भी हर टाइप के स्किन पर सूट करता है चाहे तेलीय हो या रुखी स्किन | टमाटर स्किन को टाइट बनाता है और अंदर से साफ करता हैं | इसी प्रकार नींबू और दही भी है जो हर टाइप के स्किन के लिए उपयोगी हैं | आइये जानते है कैसे बनाए फ़ेस पैक  

चावल का आटा और दूध

1 टेबलस्पून चावल का आटा और 3 टेबलस्पून दूध का एक मिश्रण तैयार करे और इसे फ़ेस पर लगाए, लगाते समय ये ध्यान दे की इसे फ़ेस पर हल्के हाथो से लगाये और  फ़ेस पर उपर और नीचे की ओर मसाज करें, गोलाई मे भी हल्के हाथो से मसाज करें | ये प्रक्रिया कुछ टाइम तक दोहराए और पानी से धो लें इससे आपका फ़ेस क्लीन होजाएगा.

चने की दल और दूध

ये एक बेहतर स्क्रब हैं | जो आपके स्किन को क्लीन करता हैं | 1 चम्मच चने की दाल को रात मे मिल्क मे भिगो कर रख दे और सुबह पेस्ट बना लें, फिर इस  पेस्ट को स्क्रब की तरह इस्तेमाल करें |  

बाजरा का आटा और दही

बाजरे के आटे मे दही मिला कर फ़ेस पर लगाए ये भी अच्छा स्क्रब है जो फ़ेस को क्लीन करता है और क्रांतिवान बनाता हैं |

Back to top button