चानौत धरना मामला : केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल पहुंचे हांसी…

हांसी: हिसार जिले के चानोत गांव में पेयजल की मांग को लेकर पिछले 61 दिनों से ग्रामीणों का धरना जारी है। इस धरने के बीच केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर हांसी पहुंचे। इस दौरान उनके साथ मंत्री रणबीर गंगवा, राज्यसभा सांसद सुभाष बराला, हांसी से विधायक विनोद भयाना मौजूद रहे।
यहां चानोत धरना समिति और केंद्रीय मंत्री के बीच ग्रामीणों की मांगों को लेकर अहम बैठक होने जा रही है। गौरतलब है कि चानोत गांव के ग्रामीण भाखड़ा पाइपलाइन से टी-कनेक्शन के माध्यम से गांव को पेयजल उपलब्ध कराने की मांग को लेकर पिछले 61 दिनों से धरने पर बैठे हैं। ग्रामीणों का कहना है कि उनकी मांग लंबे समय से लंबित है, लेकिन अब तक कोई स्थायी समाधान नहीं निकला है।
बता दें कि ग्रामीणों ने ऐलान किया हुआ की 17 जुलाई को जींद में प्रधानमंत्री की रैली में जाकर अपनी मांग रखेंगे।





