चाइनीज़ चिली गार्लिक चिकन रेसिपी

अगर आपको भी इंडो चाइनीज व्‍यंजनों का काफी ज्‍यादा शौक है तो आप चाइनीज़ चिली गार्लिक चिकन रेसिपी जरूर बनाइए. चाइनीज़ फ़ूड आजकल सभी को खाना पसन्द है. ये एक स्ट्रीड फ़ूड है इसलिए लोग ज्यादातर महँगे रेस्टोरेंट में खाना खाने के जगह स्ट्रीट चाइनीज़ आयटम ज्यादा पसन्द करने लगे हैं.चाइनीज़ चिली गार्लिक चिकन रेसिपी

चाइनीज़ चिली गार्लिक चिकन में भारतीय मसालों का ज्यादा इस्तेमाल किया जाता है. इस बजह से यहां के खाने का मजा ही कुछ और होता है. अगर आप भी चाइनीज़ खाना पसन्द करते हैं. चिली गार्लिक चिकन रेसिपी आप जरूर बनाइए इसे बनाने में ज्यादा समय नही लगता है. तो आइए बनांते हैं चाइनीज़ चिली चिकन रेसिपी.

अदरक- 1 चम्‍मच (पिसा हुआ )
प्‍याज- 1/2 कप (कटी हुई )
नमक- स्वादानुसार
सोया सॉस- 2 चम्‍मच
टमैटो सॉस- 1/3 कप
तेल- 1 चम्‍मच
चीनी- 1 चम्‍मच
तेल- फ्राई करने के लिये

चाइनीज़ चिली गार्लिक चिकन रेसिपी बनाने के लिए सबसे पहले चिकन के पीस को पानी से अच्छे धो लीजिए. अब बड़े प्याले में चिकन के पीस डालिए. फिर उसे नींबू का रस, पिसी हुई काली मिर्च, अंडे का सफेद भाग, 1 चम्मच कॉर्नफ्लॉर और नमक मिलाकर 20 मिनिट तक अच्छे से मेरिनेट कर लीजिए.

अब कढ़ाई में तेल डालकर गेस पर गरम करने के लिए रखिए. तेल गरम हो जाने पर मेरिनेट किए हुए चिकन के पीस को कढ़ाई में डालकर अच्छे से डीप फ्राई कर लीजिए. चिकन के पीस अच्छे से फ्राई हो जाने के बाद चिकन के पीस को एक प्लेट में निकाल कर रख लीजिए. अब गेस पर एक अलग पैन लेकर गरम करने के लिए रखिए.

शाही मावा कचौरी रेसिपी यहाँ देखिए

पैन के गरम हो जाने के बाद उसमें 1 चम्मच तेल डालकर गरम कीजिए. तेल गरम हो जाने पर उसमें पिसा हुआ अदरक और लहसुन के पेस्ट को डालकर 1 मिनिट तक अच्छे से चलाकर भून लीजिए. अब इसमें कटी हुई प्याज़ को डालकर 4 – 5 मिनिट तक अच्छे से पकाइए. अब इसमें मिर्च और लहसुन का पेस्ट, चिली फ्लैक्स, सोया सौस, टमैटो सौस, चीनी और 1 कप पानी डाल कर मसालों को अच्छे से उबलने दीजिए.

थोड़ी देर बाद इसमें नमक और फ्राई किया गया चिकन पीस डाल कर अच्छे से मिक्‍स कीजिए. कुछ देर बाद 1 चम्‍मच कार्नफ्लोर लेकर थोड़े से पानी में अच्छे से मिक्‍स करके मिश्रण में डाल डाल दीजिए. जब चिकन ग्रेवी गाढ़ी हो जाए तब गेस बंद कर दीजिए. अब आपकी चाइनीज़ चिली गार्लिक चिकन रेसिपी बनकर तैयार है. इस रेसिपी को सर्विंग बाउल में निकालकर गरमा- गरम सर्ब कीजिए.

तैयारी में समय- 20 मिनट
पकाने में समय- 30 मिनट

Back to top button