चांटा मारने से WWE में मचा बवाल

wwe_573d68d40806bएजेंसी/ नई दिल्ली : WWE में रॉ इवेंट के दौरान उस वक्त सब दंग रह गए, जब वुमन वर्ल्ड चैम्पियन चार्लोट के डैड और पूर्व रेसलर रिक फ्लेयर को WWE की CBO स्टेफनी मैकमहोन ने एक चांटा दे मारा.

दरअसल, सोमवार की रात के इवेंट डील पर साइन करने के लिए नतालिया और चार्लोट रिंग में पहुंची थी और हमेशा की तरह चार्लोट के साथ उनके पिता रिक फ्लेयर भी साथ थे. नतालिया ने तो साइन कर दिया, लेकिन चार्लोट ने मना कर दिया. इस तरह के महोल को देखकर रिक शेन से बदतमीजी करने लगे.

इससे गुस्से में आई स्टेफनी ने रिक को एक करारा तमाचा जड़ दिया। थप्पड़ इतनी जोर से लगा कि वह रिंग में ही ढेर हो गए. इस तरह की हरकत से स्टेफनी की सोशल साइड पर भी अलोचना की जा रही है.

Back to top button