चलती ट्रेन से मोबाइल फोन या कोई कीमती चीज गिरे तो ऐसे पा सकते हैं वापस जाने वो नुस्खा..

जैसा की आप जानते हैं कि चलती ट्रेन का अलार्म चेन खींचकर रोकना अपराध है। तथा ऐसा करने पर जुर्माना लग सकता है तथा कई मामलों में आपकों जेल भी जाना पड़ सकता है। हर यात्री को रेलवे के इस कानून से जुड़ी हुई जानकारी होनी चाहिए। आज हम आपको इस आर्टिकल में रेलवे के ऐसे ही कानूनों के बारे में बताने जा रहे हैं। अगर आप भी रेल में यात्रा करते हैं तो यह आपके लिए काफी फायदेमंद हो सकते हैं।

आपकी जानकारी के लिए बात दें कि बिना किसी कारण के रेल की चेन खींचने वालों पर कड़ी कार्रवाई की जाती है। आप निम्नलिखित परिस्थितियों में ही रेल की आलार्म चेन खिंचकर उसे रोक सकते हैं।
1. अगर कोई सहयात्री या बच्चा छूट जाए और ट्रेन चल दे।
2. ट्रेन में आग लग जाए।
3. बुजुर्ग या दिव्यांग व्यक्ति को ट्रेन में चढ़ने में वक्त लग रहा हो और ट्रेन चल दे।

4. अचानक बोगी में किसी की तबीयत बिगड़ जाए।
5 ट्रेन में झपटमारी, चोरी या डकैती की घटना हो जाए।

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि अगर आपका मोबाइल चलती ट्रेन से गिरा जाए तो आप इसे वापस पा सकते हैं।इसके लिए आपको बस इतना करना है कि मोबाइल के गिरने के बाद आपको रेलवे ट्रेक के पास बने इलैक्ट्रिक पोल का नंबर देखना है।

इसके बाद आप RPF की हेल्पलाइन पर कॉल कर उन्हें बता दें कि आपका मोबाइल किन स्टेशन के बीच और कितने नंबर इलेक्ट्रिक पोल के पास गिरा है। इसके बाद RPF आपका मोबाइल ढूंढ लेगी। तथा आप स्टेशन पर पहुंचकर अपनी पहचान बताकर अपना मोबाइल फोन बरामद कर सकते हैं।

Back to top button