अब नोटबंदी के विरोध में खुलकर आया यह मुख्यमंत्री

तेलुगुदेशम पार्टी के प्रमुख व आंध्रप्रदेश के मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू ने कहा कि 40 दिन से भी ज़्यादा का समय बीत जाने के बाद भी नोट बंदी से उपजी परेशानी का समाधान नज़र नहीं आ रहा है। हालांकि उन्होंने पहले नोटबंदी का समर्थन किया था मगर अब वे नोटबंदी का विरोध करने में लगे हैं।चंद्रबाबू नायडू ने किया नोटबंदी का विरोध

चंद्रबाबू नायडू ने किया नोटबंदी का विरोध, कहा :लोगों को हो रही है परेशानी

उन्होंने अपनी पार्टी के लोगों के बीच कहा कि नोटबंदी से सामने आई परेशानी का समाधान अभी भी होता नज़र नहीं आ रहा है। इतना ही नहीं आंध्रप्रदेश के मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू द्वारा कहा गया कि 40 से अधिक दिन का समय बीत जाने के बाद नोटबंदी से उपजी परेशान का कोई हल दिखाई नहीं दे रहा है।

दूसरी ओर भाजपा इस मसले पर अपना पक्ष रखते हुए समय समय पर कहती रही है कि नोटबंदी से लोगों को प्रारंभिक मुश्किल हुई है लेकिन लोग इस मसले पर समर्थन करने में लगे हैं। दरअसल चंद्रबाबू नायडू नोटबंदी पर ध्यान देने हेतु 13 सदस्यों वाली केंद्रीय समिति के प्रमुख हैं।

आंध्रप्रदेश के मुख्यमंत्री द्वारा कहा गया कि लोगों को आधारभूत आवश्यकता की सामग्री खरीदने हेतु मुद्रा उपलब्ध नहीं है। स्थिति यह है कि हर दिन एटीएम में लोगों की कतार हो रही है। उन्होंने कहा कि नोटबंदी के चलते जनता मुश्किल में है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button