चंडीगढ़ . चंडीगढ़ को किस तरह से स्मार्ट सिटी बनाया जा सकता है, वो क्या आइडिया है जो आपके दिमाग में छिपा है उसको शेयर करो और हो सकता है आपको इसके लिए 25 हजार रुपए का कैश प्राइज मिल जाए। स्मार्ट सिटी प्रपोजल पर लोगों के पार्टिसिपेशन को बढ़ाने के लिए ये शुरुआत प्रशासन ने की है।
25 हजार रुपए तक का कैश प्राइज दिवाली पर …
इसमें लोगों से स्मार्ट सिटी चंडीगढ़ पर निबंध लिख कर भेजने के लिए कहा गया है और अगर आपका भेजा आइडिया सही है जिस पर आगे काम संभव है तो उसके लिए आपको 25 हजार रुपए तक का कैश प्राइज दिवाली के मौके पर प्रशासन की तरफ से दिया जाएगा। इस कंपीटिशन में क्या क्या प्रॉब्लम चंडीगढ़ की है उसका क्या सही सॉल्यूशन हो सकता है और किस दिशा में चंडीगढ़ को आगे बढ़ना चाहिए इस बारे में लिख कर देना होगा।
तीन भाषाओं में लिख सकते हैं:- मेरे सपनों का चंडीगढ़ टॉपिक पर हिंदी, अंग्रेजी और पंजाबी में भेज सकते हैं। 1000 शब्दों तक आप लिख सकते हैं, लेकिन 100 शब्दों से कम नहीं। पीडीएफ फोरमेट में अपना निबंध भेजें। मायगोव.इन पर ये निबंध 20 अक्टूबर तक भेजे जा सकते हैं।
दीवाली के टाइम खुलेगा कैश प्राइज का पिटारा
प्रशासन दीवाली के टाइम बेस्ट निबंधों पर कैश प्राइज एनाउंस करेगा। पहला प्राइज 25 हजार रुपए का, दूसरा प्राइज 15 हजार रुपए का जबकि तीसरा प्राइज 10 हजार रुपए का होगा। इसके अलावा 50 बेस्ट एंट्री को कंसोलेशन प्राइज (प्रत्येक को 500 रुपए) अलग से दिए जाएंगे।
अवेयरनेस के लिए कंपनी के साथ टाईअप
स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट पर ज्यादा लोग पार्टिसिपेट करें इसके लिए प्रशासन एक प्राइवेट एजेंसी के साथ टाइ अप करने जा रहा है। ये एजेंसी स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट को लेकर लोगों की पार्टिसिपेशन बढाने को लेकर काम करेगी ताकि लोग ज्यादा से ज्यादा इसमें हिस्सा ले सकें और अपने आइडिया शेयर कर सके।