घर में सो रही विधवा महिला की गोली मारकर हत्या

नवादा.बिहार के नवादा जिले के नारदीगंज में मंगलवार की रात एक विधवा महिला की हत्या कर दी गई। मृतक महिला का नाम प्रमिला देवी है। वह अपने रूम में सो रही थी तभी हथियारबंद अपराधी घर में घुसे और उसे गोली मार दी। बगल के रूम में महिला का बेटा सो रहा था, लेकिन उसे इस घटना के बारे में पता न चला।
ये भी पढ़ें: बीते 7 सालों में उत्तर रेलवे में हुए 114 ट्रेन हादसे : 226 लोगों की मौत, 365 घायल
बुधवार सुबह बेटा मां के रूम में गया तो देखा कि उसकी हत्या हो चुकी है। महिला का शव बेड पर पड़ा था और फर्श पर खून फैला था। घटना की सूचना मिलने पर गांव के लोग जुटे और उन्होंने पुलिस को बुलाया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। हत्या की वजह का अभी पता नहीं चला है। पुलिस शुरुआती जांच में इसे रंजिश का मामला बता रही है।





