घर में लगाते हैं विंड चाइम तो इसके नीचे न बैठें, जानें और भी बातें

फेंगशुई के अनुसार कुछ नियमों को अपनाकर आप अपने घर में सुख-समृद्धि ला सकते हैं। फेंगशुई के अनुसार घर में विंड चाइम लगाना बहुत अच्छा माना जाता है। कहा जाता है कि इसे घर में सही जगह लगाने से घर में सौभाग्य में बढ़ोत्तरी होती है। आज हम आपको बता रहे हैं विंड चाइम से जुड़ी कुछ बातों के बारे में। घर में लगाते हैं विंड चाइम तो इसके नीचे न बैठें, जानें और भी बातें

1. अगर साउथ-वेस्ट दिशा में स्टोररुम, टॉयलेट और किचन है तो यहां फेंगशुई के अनुसार मेटल की विंड चाइम लगा सकते हैं।

2. फेंगशुई के अनुसार घर में अगर विंड चाइम लगाते हैं तो इस बात का ध्यान रखें कि कोई भी इसके नीचे से न गुजरे।

3. फेंगशुई की मानें तो घर में विंड चाइम ऐसे लगाएं कि इसके नीचे कोई बैठ न पाएं।  

4. फेंगशुई एक्सपर्ट्स के अनुसार 6,7,8 या 9 रॉड वाली विंड चाइम घर में लगाना अच्छा माना जाता है। 

5. 7 और 8 रॉड वाली विंड चाइम को घर में लगाने से सौभाग्य आता है। 

Back to top button