घर में आसानी से बनाएं Ice Cream

ice-crene-chocolate-1459597777स्ट्रॉबेरी आइसक्रीम

सामग्री

स्ट्रॉबेरी पल्प-2 कप, दूध गाढ़ा-ढाई कप, कॉर्नफ्लोर-एक छोटा चम्मच, क्रीम-1/2 कप, चीनी-2 कप, स्ट्रॉबेरी पीस कटे हुए।

यूं बनाएं

दूध में कॉर्नफ्लोर मिलाकर गैस पर गाढ़ा करें। फिर उसमें चीनी डालें। जब दूध गाढ़ा हो जाए तो गैस बंद कर दें। ठंडा होने दें। जब मिश्रण ठंडा हो जाए तो स्ट्रॉबेरी पल्प, क्रीम मिलाकर फेंट लें और दो घंटे के लिए जमा लें। फिर वापस निकाल कर एक बार फेंट लें और ऊपर से कटी स्ट्रॉबेरी डालकर जमा लें।

मिल्क पाउडर आइसक्रीम

सामग्री

चॉकलेट-एक कप पिघला हुआ, क्रीम-डेढ़ कप, मिल्क पाउडर-1/2 कप, पिसी चीनी-एक कप, चॉकलेट एसेंस-थोड़ा सा।

यूं बनाएं

सभी चीजों को मिलाकर मिक्सी में चला लें। एअरटाइट डिब्बे में बंद करके जमा लें। जम जाए तो ऊपर से चॉकलेट के टुकड़े डालें।

नोट: चॉकलेट पिघलाने के लिए गर्म पानी के बरतन में दूसरा बरतन रखें। अंदर वाले बरतन में चॉकलेट रखकर पिघलाएं।

Back to top button