घर में अपने आप बहुत आसन तरीके से बनाएं NAIL-PAINT REMOVAL जार
लडकियों को नेल पेंट लगाने का शौख बहुत होता है, इसका अंदाजा इससे लगाया जा सकता है की वह अपने कपड़ो के रंग के हिसाब से रोज अपने नाखूनों के रंग बदलती है। मगर उनके लिए रोज अपने नेल पेंट को निकालना एक मुश्किल का सबब बन जाता है। बतादें की कई बार जब पुराने रंग को अपने नेल से लड़कियां निकालती हैं तब कभी कभी नेल रफ हो जाते हैं तो कभी कभी नेल पेंट रिमूवर खत्म हो जाता है मगर नेल से रंग नहीं निकले। तो आज हम आपको कुछ ऐसे नुस्खे देंगे जिनकी मदद से आप बड़ी आसानी से अपने नेल पेंट को निकाल पाएंगे।
घर पर ही अपने लिए नेल पेंट रिमूवर बनाने के लिए सबसे पहले एक बड़े मुह वाला जार ले लें और फिर उसमे नेल पेंट रिमूवर लिक्विड और स्पंज या फिर कॉटन को रोल करके जार में डाल दीजिए। उसके बाद उसे जार में इस तरह से डालें की उसमे आपको अपने नेल डालने की जगह अच्छे तरह से बन जाए और फिर अपने नेल पेंट रिमूवर जार में लिक्विड डाल दें ऐसा करने से आप बड़ी आसानी से अपने नेल के रंग निकाल सकेंगे।
सबसे पहले जब आपको नेल पेंट निकलना होगा तो उस जार में अपनी वह ऊँगली डालिए और फिर उसे कुछ देर बाद निकल कर कॉटन से साफ़ करिए। आप यह देख पाएंगे की कैसे बड़ी आसानी से आपका नेल पेंट निकल रहा है। तो अब महिलाओ और लडकियों को अपने पुराने नेल पेंट के ऊपर अपना नया नेल पेंट नहीं लगाना होगा बल्कि वह इस तरह की आसान सी टिप्स के मदद से उसे बड़ी आसानी के निकाल पाएंगी।





