घर पर बनाये स्वादिष्ट ऑनियन राइस

सामग्री :
1 कप चावल, 1 प्याज, आध कप हरी मटर, 3 हरी मिर्च, 5 कलियां लहसुन, चौथाई टी स्पून सरसो के दाने, चौथाई टी स्पून जीरा, हरा धनिया (बारीक कटा), नमक स्वादानुसार।

विधि :
प्याज को बारीक लम्बे टुकड़ों में काट लें। चावल को उबाल लें। एक पैन में तेल गर्म करें जब तेल गर्म हो जाये तो उसमें सरसों के दाने और जीरा डालकर चटकाये।
अब इसमें प्याज, हरी मिर्च डालकर ब्राउन होने तक फ्राई करें, मटर भी डाल दें थोड़ा सा पानी और नमक डालकर पकाये। जब यह मसाला सूख जाये तो इसमें उबले चावल डालकर अच्छी तरह मिलाये हरे धनिये से सजाकर सर्व करें।





