घर पर बनाए स्वादिष्ट आलू मखाने की सब्जी

रोज रोज एक ही तरह की सब्जी खाकर आखिर कौन बोर नहीं हो जाता ऐसे में आपके साथ आपके घरवाले भी बोर हो चुके होंगे। तो क्यों न उन्हे कुछ नया खिलाया जाए। जी हां अब आलू और मखाने के बारे में तो शायद आप भी जानते होंगे और यह भी हो सकता है कि यह आपके घर में मौजूद हो। तो चलिए जानते है आलू और मखाने की सब्जी के बारे में जो खाने में स्वादिष्ट के साथ-साथ हेल्दी भी हो-

घर पर बनाए स्वादिष्ट आलू मखाने की सब्जी

आलू और मखाने की सब्जी के लिए आपको  उबले हुए आलू 4, मखाने 2 कप, भुना हुअा जीरा पाउडर 1 छोटा चम्मच, अनारदाना पाउडर 1 छोटा चम्मच, बारीक कटी हुई हरी मिर्च 1, जीरा 1 छोटा चम्मच, नमक स्वादानुसार  और घी इतनी चीजें आपको एकत्रित करना होगा।

ये भी पढ़े: डॉ. कफील ही निकला मासूम बच्चों का असली कातिल! इस बड़ी साजिश का हुआ खुलासा…

अब आपको सबसे पहले आलू को धो कर छील लें फिर इसे टूकड़ो में काट लें। अब एक पैन में मखाने डालें और जब यह सुनहरे हो जाए तो इन्हें एक प्लेट में अलग से निकाल लें। इसके बाद में एक पैन में घी डालकर गर्म करें और उसमें जीरा डालकर तड़का लगाएं। फिर इसमें हरी मिर्च, आलू और अनारदाना पाउडर डालकर हिलाए। इसके बाद आलू में जीरा पाउडर और सेंधा नमक डाल कर मिक्स करके मध्यम आंच पर पकने दें। अालू को पकाने के बाद में इसमें मखाने डालकर चलाएं अौर गैस बंद कर दें। अब आपकी सब्जी तैयार है इसे आप धनिया पत्ति डालकर सजा भी सकती हैं और इसे गर्मागर्म सर्व करें।

 

Back to top button