घर पर बनाए पंजाबी पालक की कढ़ी

पंजाबी लोगो को अपने खान-पान से बेहद प्यार होता है और पंजाबी खाने के बारे में अगर सोंचे तो किसके मुंह में पानी नहीं आता सभी पंजाबी खाने के बारे में जानते होंगे। तो क्यों न आज हम कोई पंजाबी डिश के बारे में जाने पंजाबी खाना दुनिया भर में मशहूर है। तो आज हम आपको पंजाबी डिश पालक कढ़ी बनाने की विधि बता रहे हैं-

घर पर बनाए पंजाबी पालक की कढ़ी

पालक कढ़ी बनाने के लिए आपको 1/2 कप पालक कटी हुई, 1 प्याज कटा हुआ, 1-2 हरी मिर्च कटी हुई, 1 टी स्पून अदरक का पेस्ट, 1 कप दही, 1 टेबलस्पून बेसन, 1 टीस्पून जीरा, 1/2 टी स्पून लाल मिर्च पाऊडर, 1 बड़ा चम्मच तेल, नमक स्वादानुसार और हरा धनिया इतनी सामग्री इकट्ठी करनी होगी।

ये भी पढ़े: डॉ. कफील ही निकला मासूम बच्चों का असली कातिल! इस बड़ी साजिश का हुआ खुलासा…

अब इसे बनाने के लिए सबसे पहले एक बर्तन में दही, बेसन, हल्दी, लाल मिर्च और नमक को अच्छी तरह से मिक्स कर लें और इसे गैस पर चढ़ा दें। कढ़ी अगर गाढ़ी लगे तो उसमें पानी डाल दें। एक पैन में तेल गर्म करके उसमें जीरा, लहसुन, प्याज, अदरक और हरी मिर्च डालकर भूने और अब तड़के को कढ़ी में मिक्स कर दें। जब यह पक जाए तो इसमें ताजा पालक को इसमें डाल दें। ध्यान रखें पालक डालने के बाद इसे ज्यादा न पकाएं। ऊपर से कटा हरा धनिया डाल कर इसे सजा दें। आपकी स्वादिष्ट पालक की कढ़ी तैयार है।

 

Back to top button