घर पर तंदूरी चिकन बनाने की ये आसान रेसिपी जानिए

नॉनवेज खाने की शौकीन महिलाओं के मुंह में चिकन का नाम सुनते ही पानी आ जाता है। और अगर बात तंदूरी चिकन की चल रही हो तो फिर तो क्‍या कहना। जी हां तंदूरी चिकन का क्रिस्पी और मसालेदार टेस्ट नॉन वेज खाने वालों का फेवरेट होता है। अगर आपको भी तंदूरी चिकन खाना बहुत पसंद हैं तो इस पसंदीदा डिश को घर पर ही बनाएं।घर पर तंदूरी चिकन बनाने की ये आसान रेसिपी जानिए

तंदूरी चिकन बनाने के लिए सामग्री
चिकन
हल्‍दी
नींबू
कश्‍मीरी रेड चिली पेस्‍ट
अदरक
लहसुन
दही
अजवाइन
गर्म मसाला
चाट मसाला
बेसन
नमक

तंदूरी चिकन बनाने का तरीका
तंदूरी चिकन बनाने के लिए सबसे पहले चिकन पीस लेकर उस पर आधा चम्‍मच नमक, आधा चम्‍मच हल्‍दी और नींबू का रस डालें।
फिर चारों तरफ से अच्‍छी तरह से रब करें।

अब इस पर 2 चम्‍मच कश्‍मीरी रेड चिली पेस्‍ट, 1 चम्‍मच लहसुन पेस्‍ट और 1 चम्‍मच अदरक पेस्‍ट डालकर रब कर लें।

अब एक बड़े बॉउल में 1 कप दही, 1 चम्‍मच लहसुन पेस्‍ट और 1 चम्‍मच अदरक पेस्‍ट, 1 चम्‍मच कश्‍मीरी रेड चिली पेस्‍ट आधा चम्‍मच नींबू का रस, आधा चम्‍मच गर्म मसाला पाउडर, आधा चम्‍मच चाट मसाला, आधा चम्‍मच अजवाइन, 2 चम्‍मच बेसन और आखिर में स्‍वादानुसार नमक मिला लें।

इन सारी चीजों को अच्‍छी तरह से मिक्‍स कर लें।

ये तैयार किया हुआ पेस्‍ट चिकन पीस पर चारों तरफ से रब कर लें। और चिकन पीस को करीब 1 घंटे के लिए साइड में रख दें।

ताकि वो पेस्‍ट चिकन में अच्‍छी तरह से घुल जाए।

अब एक ओवन ट्रे में ये चिकन पीस रखकर, ऊपर से 1 से 2 चम्‍मच तेल डाल दें।

आखिर में चिकन को करीब 40 से 45 मिनट तक अवन में पकने दें।

आपका तंदूरी चिकन तैयार है।

Back to top button