घर पर कुछ इस तरह बनाएं दालचीनी ब्रेड, सब हो जायेंगे खुश

बच्चों से लेकर बड़ों तक हर किसी को ब्रेड खाने का शौक होता है, इसमें कई अलग-अलग फ्लेवर भी आते हैं जैसे फ्रूट ब्रैड और गार्लिक ब्रैड, लेकिन क्या आपने कभी दालचीनी ब्रेड का सेवन किया है या फिर कभी अपने बच्चों को इसका सेवन करवाया हैं? अगर नहीं, तो आज ही नोट करें दालचीनी ब्रेड को बनाने की यह विधि।

घर पर कुछ इस तरह बनाएं दालचीनी ब्रेड, सब हो जायेंगे खुश

दालचीनी ब्रेड बनाने के लिए सामग्री

• मैदा – 500 ग्राम
• चीनी – 350 ग्राम
• अंडे – 3
• तेल – 12 मिलीलीटर
• बेकिंग पाउडर – 1 ½ चम्मच
• दालचीनी – 1 चम्मच
• नमक – 1 ½ चम्मच
• छाछ – 200 मिलीलीटर
• ग्रीस करने के लिए तेल
• गार्निश करने के लिए चीनी और दालचीनी

दालचीनी ब्रेड बनाने की विधि

1 दालचीनी ब्रेड बनाने के लिए एक बाउल में सारी चीजों को मिक्स कर लें।
2 ब्रेड बेकिंग पैन में ब्रश की मदद से तेल लगाकर इसे ग्रीस कर लें।
3 इसके बाद ऊपर से दालचीनी और चीनी डाल दें।
4 अब इस पैन में सारे मिश्रण को डाल लें और फिर एक बार फिर ऊपर से दालचीनी और चीनी डाल दें।
5 अवन को 170 डिग्री सेल्सियस पर प्री हीट करें। अब इसमें ब्रेड बेकिंग पैन को 35 से 40 मिनट तक बेक करें।
6 इसको निकालने से पहले आप इस बात का ध्यान रखें कि यह सुनहरी भूरी हो जाएं।
7 अब इसके पूरी तरह से ठंड़ा होने पर इसे स्लाइस में काट लें।
8 फिर इसे सर्व करें।

 

Back to top button