घर पर ऐसे बनाएं दही वाली भिन्डी

दोस्तों, आज कल भिंडी का सीजन है. बाजार में ताजी-ताजी भिंडी खूब मिल रही है. आज हम आपको बताने जा रहे है भिन्डी की एक अलग तरह की सब्जी जो जिसे बनाना बहुत ही आसान है और खाने में भी बहुत ही स्वादिष्ट है. इसे हम ग्रेवी वाली भिन्डी की सब्जी या दही वाली भिन्डी की सब्जी भी कहते है.घर पर ऐसे बनाएं दही वाली भिन्डी

कितने लोगो के लिए : 2

आवश्यक सामग्री 

250 ग्राम भिन्डी
एक कप दही
एक बड़ा प्याज
6 लहसुन कलियाँ
एक इंच अदरक का टुकड़ा
2 मध्यम आकार के टमाटर
1 हरी मिर्च
3 चम्मच तेल

सूखे मसाले

1 चम्मच लाल मिर्च पाउडर
1 चम्मच हल्दी पाउडर
2 चम्मच धनिया पाउडर
नमक स्वादानुसार 
आधा चम्मच गरम मसाला या चाट मसाला
आधा चम्मच आमचूर पाउडर
1 चम्मच अज्वाइन
1 चम्मच जीरा

बनाने की विधि

सबसे पहले आप प्याज को बारीक काट लीजिये.इसके साथ ही आप लहसन अदरक, टमाटर और हरी मिर्च को भी बारीक काट कर अलग अलग रख ले. भिन्डी को एक-एक इंच लम्बे टुकडो में काट ले.

अब कढाई में या फ्राइंग पेन में 1.5 चम्मच तेल गरम करने के लिए रखे. तेल गरम हो जाने पर इसमें कटी हुई भिन्डी डाल कर 2-3 मिनट तक भिन्डी को पकने दे. जब भिन्डी पाक जाये तब इन्हें कढाई से निकाल कर प्लेट में रख ले. अब पुनः इसी कढाई में वापिस तेल गरम करने के लिए रखे.

जब तेल गरम हो जाये तब इसमें जीरा और अज्वाइन डाल कर भूने. अब इसमें कटी हुई लहसुन और अदरक डाल कर कुछ सेकंड के लिए भूने. गैस की आंच धीमी रखे. अब इसके बाद इसमें बारीक कटे हुए प्याज डाल कर इन्हें 3-4 मिनट तक इनका रंग बदलने तक पकाए.

अब आप कढाई में सूखे मसाले हल्दी, धनिया पाउडर, लाल मिर्च पाउडर डाले. और इसे फिर से कुछ सेकंड्स के लिए पकाए. जब प्याज मसालों के साथ अच्छे से पाक जाये तब आप इसमें कटे हुए टमाटर डाल कर इसे कुछ मिनट के लिए ढक कर पकने के लिए छोड़ दे.

कुछ मिनट बाद आप इसे चेक कर सकते है अगर आपके टमाटर अच्छे से पाक चुके है तो आप गैस की आंच धीमी कर् के इसमें दही मिलाये. (दही को मिलाते समय चम्मच से दही को चलाते रहे वरना दही फट सकता है.) दही को मिलाने के बाद इसे कुछ देर तक पकाए. और जब दही अच्छे से मसालों के साथ पाक जाये तब आप इसमें अपनी भिन्डी मिला दे.

भिन्डी मिलाने के बाद सब्जी को ढक कर 5-6 मिनट तक और पकाए. अंत में आप इसमें चाट मसाला या गरम मसाला और अमचूर पाउडर डाल कर अच्छे से मिक्स कर ले. और गैस बंद कर दे. आपकी दही वाली भिन्डी की सब्जी तैयार है.

Back to top button