घर के मुख्य दरवाजे से जुड़ी इन बातों का रखें ध्यान, होगी बरकत

फेंगुशई के अनुसार घर का मुख्य द्वार घर में सकारात्मक ऊर्जा आने का मुख्य साधन है। इससे घर में खुशहाली और बरकत आती है। इसलिए घर के मुख्य दरवाजे से जुड़ी फेंग शुई की बातों पर ध्यान देना बेहद जरूरी है। इसके अलावा फेंगशुई में घर में कुछ पौधे लगाने से भी सकारात्मक ऊर्जा आती है। लेकिन इन्हें लगानें से पहले कुछ बातों का भी ध्यान रखना चाहिए। आइए जानते हैं ऐसी ही कुछ बातों के बारें में: घर के मुख्य दरवाजे से जुड़ी इन बातों का रखें ध्यान, होगी बरकत

1. फेंगशुई के अनुसार घर के दरवाजे के पास ताजे फूल रखने चाहिए। इसके अलावा घर की खुशहाली के लिए दरवाजे के पास हरे पौधे और बुद्धा की प्रतिमा रखनी चाहिए।

2. परिवार के सदस्यों में प्यार बढ़ाने के लिए दरवाजे के बाहर विंड चाइम लगाएं इसके अलावा आप घर के दरवाजे के बाहर छोटी-छोटी लाइटें भी लगा सकते हैं।

3. कोशिश करें कि घर के दरवाजे का मुख्य द्वार का रास्ता सीधा नहीं हो, इसमें मुड़ाव जरूर होना चाहिए। फेंगशुई के अनुसार कहा जाता है कि इससे सकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह होता है और घर से नकारात्मक ऊर्जा नहीं आती है।

4. फेंगशुई के अनुसार घर में ऐसे पौधों को रखना चाहिए जो प्राकृतिक हों यानी जिन्हें बढ़ने के लिए मिट्टी, पानी और सूरज की रोशनी की जरूरत हो। इनकी सही तरीके से देखभाल भी करनी चाहिए।

5. घर के मुख्य दरवाजे के पास कोई भी फालतू चीज नहीं रखी होनी चाहिए। इसके अलावा घर की सुख-समृद्धि के लिए दरवाजे के दोनों तरफ पौधे लगाने चाहिए।

Back to top button