घर आए मेहमान को परोसें ‘प्‍लेन डोसा’

दplain_dosa_04_10_2015क्षिण भारत की सबसे खास रेसिपी डोसा है। ये भारत के साथ-साथ दुनिया के कई देशों में लोकप्रिय है। आज हम आपको यहां प्‍लेन डोसा बनाने की विधि बता रहे हैं। आइए जानते हैं :

INGREDIENTS

  • तीन कप चावल
  • एक कप उरद की दाल
  • थोड़ा सा तेल
  • एक चम्‍मच नमक
  • एक चम्‍मच मेथी दाना

METHOD

प्‍लेन डोसा बनाने के लिए सबसे पहले चावल, दाल और मेथी को तकरीबन पांच घंटो के लिए भिगो दें। उसके बाद उसे हल्‍का पानी डाल कर पीस लें, फिर उसमें नमक मिलाएं और उसे आधे दिन के लिये छोड़ दें जिससे उसमें खमीर उठ जाए। इसके बाद एक नॉन स्‍टिक तवा गरम करें और उस पर एक चम्‍मच डोसे का घोल डालें और अच्‍छे से गोलाई में पूरे पैन पर फैला दें।

डोसे को दूसरी ओर भी तेल लगा कर तब तक सेंके जब तक वो हल्‍का भूरा न हो जाए। अब तैयार है आपका प्‍लेन डोसा। अब दूसरे डोसे को बनाने के पहले, तवे पर पानी छिड़क कर उस पर साफ कपड़ा चलाएं और दूसरा डोसा बनाएं। गरम डोसे को गरम सांभर और नारियल चटनी के साथ परोसे।

 
 
 
Back to top button