घरवालों की मर्जी केे खिलाफ प्रेम विवाह करने वाले प्रेमी जोड़े की भाइयों ने कर दी हत्या…

घरवालों की मर्जी के खिलाफ प्रेमी जोड़ेे प्रेम विवाह करना महंगा पड़ गया। प्रेमी जोड़ा रविवार को दवा लेने जा रहा था। इसी दौरान लड़की के भाइयों ने दोनों को कार में बैठाकर अगवा कर दिया और फिर लड़के के घर के नजदीक दोनों को उतार दिया। इसके बाद दोनों पर कार चढ़ा दी। दोनों कहीं जिंदा न बच जाएं इसके लिए उन्होंने दोनों पर हथियारों से भी वार किया। जब दोनों की मौत हो गई तो वह फरार हो गए। 
घटना सीमावर्ती गांव नौशहरा ढाला की है। अमनदीप सिंह ने गांव गहरी निवासी अमनप्रीत कौर के साथ प्रेम विवाह किया था। वह रविवार को दवा लेने के लिए बाजार जा रहे थे। इसी दौरान उनके पास आकर स्विफ्ट कार आकर रुकी। कार में लड़की का भाई व उसके दोस्त सवार थे।
उन्होंने दोनों को अगवा कर दिया और अमनदीप सिंह के घर को जाते चौराहे पर लाकर कार को रोक दिया। आरोपितों ने पहले जोड़े पर स्विफ्ट कार चढ़ाई और फिर तेजधार हथियारों व गोलियों से उनको ढेर कर दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर मामला दर्ज कर लिया है।
घटना के बाद लड़की का पिता अमरजीत सिंह व मां हरजिंदर कौर पुलिस थाने पहुंचे। उन्होंने बताया कि जोड़े की हत्या में उनका कोई हाथ नहीं है। घटना को उनके भतीजों ने अंजाम दिया है। फिल्हाल पुलिस ने दोनों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।





