ग्रीनवुड स्कूल में हॉकी लीग चैंपियनशिप प्रतियोगिता में खिलाड़ियों को किया गया सम्मानित

ग्रीनवुड स्कूल में विभिन्न स्कूलों के प्रतिभावान हॉकी खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया। हॉकी इंडिया एसोसिएशन की ओर बमनपुरी स्टेडियम हॉकी लीग चैंपियनशिप प्रतियोगिता आयोजित की गई थी, जिसमें 17 साल के आयु वर्ग के खिलाड़ियों ने भाग लिया था।ग्रीनवुड स्कूल में हॉकी लीग चैंपियनशिप प्रतियोगिता में खिलाड़ियों को किया गया सम्मानितप्रतियोगिता में अच्छा प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों का चयन किया करने के बाद शनिवार को ग्रीनवुड स्कूल के मैदान मे पूर्व हॉकी खिलाड़ी व हॉकी इंडिया के सचिव लईक खान के नेतृत्व में हॉकी इंडिया की ओर से भेजे गए स्टिक के रूप में दयावती मोदी अकादमी के सिद्धांथ भारद्वाज, व्हाइट हाल के र¨वद्र, साद नसीम, सेंट पाल्स के रोहन खान, साहिल अली, सनवे के ऐराफ, बिलाल, ग्रीनवुड के शुजा खान, अनसब मुहम्मद, स्टेडियम को¨चग सेंटर के देवेंद्र और अबु तल्हा को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।

अमेरिक की नेशनल हॉकी टीम के सदस्य अमीर अहमद खान ने खिलाड़ियों को अपने मेडल दिखाए। साथ ही कहा कि खिलाड़ी पूरी लगन के साथ खेलें। लगातार कोशिश करते रहे हैं। बड़ा खिलाड़ी बनने के लिए बेहतरीन फिटनेस का होना जरूरी है।

लिहाजा, सभी खिलाड़ी अपनी फिटनेस के साथ साथ खान पीन पर भी विशेष ध्यान रखें। इस मौके पर स्कूल के डायरेक्टर शाहिद खान, प्रधानाचार्य नीरज तिवारी, अरशद हसन खान, जफर अली खान, यूसुफ अली खान, मुदित शर्मा, मुख्तार खान, मुर्तजा अली, एहतेशाम अली, उबैद खान, मुहम्मद नाजिम, फिरोज हैदर, अमीन आली आदि मौजूद रहे।

Back to top button