गोण्डा : तेज पानी के बहाव से कट गया घाघरा तटबंध, नेपाल को ठहराया जिम्मेदार

गोण्डा। घाघरा तटबंध के भिखारीपुर सकरौर बांध का लगभग 50 मीटर हिस्सा कटने के बाद घाघरा ने विशुनपुरा गांव में प्रवेश कर लिया। मुख्यमंत्री व मंत्रीगण उड़नखटोले से हवाई द्वारा करते रहे और इधर घाघरा ने गांवों का दौरा करना शुरू कर दिया। तटबंध कटने के बाद उड़न खटोले से हवाई सर्वेक्षण का सिलसिला लगातार मंत्रियों द्वारा जारी है। इधर घाघरा का बेखौफ मंजर भी लगातार जारी है।

भिखारीपुर सकरौर तटबंध कटने के बाद जल प्रलय में डूबे गांवों का हवाई सर्वेक्षण दिव्यांगजन कल्याण मंत्री अनिल राजभर व जल शक्ति राज्यमंत्री बलदेव सिंह ओळख द्वारा किया गया। हवाई सर्वेक्षण के बाद मंत्रीगण ने अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक करते हुए बाढ़ पीड़ितों को राहत सामिग्रियों को पहुंचाने के निर्देश दिए।

दिव्यांगजन कल्याण मंत्री अनिल राजभर ने जिम्मेदार अधिकारियों की कमियों को छिपाते हुए बंधे कटने के लिए पूर्ण रूप से नेपाल से भारी मात्रा में छोड़े गए पानी को बताया।उंन्होने कहा नेपाल से चार लाख बारह हजार क्यूसेक पानी छोड़े जाने से ये समस्या खड़ी हुई है।

वहीं मंत्री द्वारा बताया गया कि बांध भले ही कट गया हो लेकिन किसी प्रकार की कोई जनधन हानि नही हुई है। हमारे अधिकारी कर्मचारी व जनप्रतिनिधियों द्वारा राहत सामिग्रियों को तेज गति से पहुंचाया जा रहा है।

उधर बाढ़ ग्रस्त क्षेत्र में फंसे ग्रामीणों का कहना कि यहाँ न तो कोई प्रधान और न ही लेखपाल,सेक्रेटरी सुध लेने आ रहा है। हमलोग स्वयं किसी तरह जदोजहद करके परिवार को ठिकाने लगाने में लगे हैं।

जमीनी विवाद में मारपीट करने वाले दो अभियुक्त गिरफ्तार

वजीरगंज, गोण्डा। स्थानीय थानाक्षेत्र अन्तर्गत जमीनी विवाद में मारपीट करने के आरोप में थानाध्यक्ष संजय कुमार दूबे द्वारा कार्यवाही करते हुए दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया है।

एक अगस्त को ग्रामसभा बानेपुर में जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षो में मारपीट की घटना प्रकाश में आई थी।जिसके संबंध में थाने पर आपदा प्रबंधन अधिनियम सहित अन्य धाराओं में मुकदमा पंजीकृत किया गया था।

मुकदमे से संबंधित अभियुक्तों की गिरफ्तारी के सख्त निर्देश के चलते 8 अगस्त दिन शनिवार को पुलिस ने बंधवा चौराहे से दो अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया है।

गिरफ्तार अभियुक्तों में रवीन्द्र प्रताप सिंह पुत्र दशरथ सिंह व सुनील सिंह पुत्र रवीन्द्र प्रताप सिंह निवासीगण ग्राम चडौवा थाना वजीरगंज शामिल हैं।

शांतिभंग में भी दो अभियुक्त गिरफ्तार

वहीं थानाक्षेत्र के ग्रामसभा करौंदा से शांतिभंग के तहत दो अभियुक्त मनोज श्रीवास्तव व शैलेंद्र श्रीवास्तव पुत्रगण शीतला प्रसाद को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार सभी अभियुक्तों को न्यायालय उपजिला मजिस्ट्रेट तरबगंज भेज दिया गया है।

Back to top button