गैंगरेप के बाद अश्लील फोटोज भी खिंची, आरोपियों के साथ जमीन का है विवाद

बंदरा (मुजफ्फरपुर).पियर थाना के एक गावं की एक 15 वर्षीय छात्रा को अगवा कर उसके साथ सकरा थाना के बंगाही कॉलेज के पीछे मक्के के खेत में गैंग रेप का मामला सामने आया है। छात्रा ने मोबाइल फोन से उसकी अश्लील तस्वीर लेने का भी आरोप लगाया है। उसने बुधवार को पियर थाना पुलिस को दिए आवेदन में दोषियों पर कार्रवाई की गुहार लगाई है। एफआईआर के बाद आरंभिक जांच के आधार पर पुलिस इसे प्रथम दृष्टया गैंगरेप का मामला नहीं मान रही है।
गैंगरेप के बाद अश्लील फोटोज भी खिंची, आरोपियों के साथ जमीन का है विवाद
आवेदन के अनुसार छात्रा अपनी बड़ी बहन के घर से लौट रही थी। इसी बीच पप्पू सहनी, अनिल सहनी, महेश सहनी 4 अज्ञात लोग बाइक से पहुंचे। जबरन मुंह में कपड़ा ठूंस कर बाइक पर बैठा लिया। बंगाही कॉलेज के पीछे मक्के के खेत में ले जाकर सभी ने दुष्कर्म किया। इसके बाद अनिल सहनी और पप्पू सहनी ने कहा कि जब तक उसका बाप बकाया पैसा नहीं देगा, तब तक परिवार वालों के साथ कोई कोई अप्रिय घटना करते रहेंगे। निर्वस्त्र स्थिति में छात्रा की तस्वीर भी उतार ली। नाखून से शरीर को बुरी तरह जख्मी कर दिया। यह भी कहा कि सिंदूर डाल कर उसे अपने घर ले जाएंगे।

ये भी पढ़े: लालू यादव के बेटे ने पिता की सेवा के लिए घर पर ही तैनात किए सरकारी डॉक्टर

लड़की ने किया गैंगरेप से इनकार : पुलिस
पियर थाना में एफआईआर के बाद छात्रा का महिला थाना अध्यक्ष के पास बयान दर्ज कराया गया। इधर, पुलिस अधिकारी का कहना है कि बयान में छात्रा ने गैंगरेप से इनकार किया। शुक्रवार को उसका कोर्ट में बयान दर्ज होगा। पियर थाना अध्यक्ष धर्मवीर भारती खुद मामले की जांच कर रहे हैं। पुलिस के अनुसार मामले में आरोपित लोगों से छात्रा के परिजनों का जमीन को लेकर विवाद चल रहा है। जांच में प्रेम प्रसंग की बात भी सामने रही है। लेकिन, इस बाबत कोई भी खुल कर कुछ कहने को तैयार नहीं है।
 
दूसरी ओर, उसके नाबालिग होने के कारण पुलिस फूंक-फूंक कर कदम रख रही है। इसीलिए मामले की जांच भी खुद थाना अध्यक्ष कर रहे हैं। मामले में छात्रा का कोर्ट में दिया जाने वाला बयान अहम होगा। उसी के आधार पर आगे की कार्रवाई होगी।
 
पूर्वी डीएसपी मुत्तफिक अहमद का कहना है कि पूरी जांच के बाद ही स्थिति स्पष्ट होगी। पीड़िता के बयान पर पियर थाना में एफआईआर दर्ज की गई है। -मुत्तफिकअहमद,डीएसपी पूर्वी
 
 
 
Back to top button