गुजरात चुनाव: अब वोटिंग से पहले राहुल गांधी बन सकते हैं कांग्रेस अध्यक्ष

नई दिल्ली. कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी के पार्टी अध्यक्ष बनने का रास्ता लगभग साफ हो चुका है। अध्यक्ष पद के चुनाव कार्यक्रम को मंजूरी देने के लिए सोमवार को कांग्रेस वर्किंग कमेटी की बैठक बुलाई गई है। बैठक सुबह 10.30 बजे पार्टी प्रमुख सोनिया गांधी के आवास 10 जनपथ में होगी।गुजरात चुनाव: अब वोटिंग से पहले राहुल गांधी बन सकते हैं कांग्रेस अध्यक्ष

– सूत्रों के अनुसार अध्यक्ष पद के लिए राहुल गांधी एकमात्र उम्मीदवार होने की संभावना है। चुनाव आयोग द्वारा दी गई मोहलत के तहत पार्टी को 31 दिसंबर तक अध्यक्ष की चुनाव प्रक्रिया पूरी करनी है। लेकिन सूत्रों के अनुसार 9 दिसंबर को गुजरात में प्रथम चरण की वोटिंग से पहले यह प्रक्रिया पूरी की जा सकती है।

ये भी पढ़ें: सचिन की 7% और रेखा की 5% अटेंडेंस, अब दोनों की राज्यसभा से छुट्टी की मिली 3 अर्जियां

– पार्टी नेताओं ने कहा कि अध्यक्ष के चुनाव कार्यक्रम को मंजूरी देने के लिए वर्किंग कमेटी की बैठक जरूरी नहीं है, लेकिन सोनिया ने पार्टी से जुड़े फैसले लेने वाली सर्वोच्च संस्था से ही इसकी मंजूरी लेने का फैसला किया है।

भाजपा की दूसरी सूची में 11 विधायकों के टिकट कटे

– भाजपा ने गुजरात विधानसभा चुनाव के लिए शनिवार को 36 उम्मीदवारों की दूसरी सूची जारी कर दी।

– इसमें महिला मंत्री निर्मलाबेन वाधवाणी और संसदीय सचिव शामजी चौहान सहित 11 विधायकों को टिकट नहीं दिया गया। कुल 19 नए चेहरों को मौका दिया है। सिर्फ पांच विधायकों को ही रिपीट किया गया है।

– इनमें मंत्री बाबू बोखिरिया (पोरबंदर) और प्रदीप सिंह जाडेजा के नाम प्रमुख रूप से शामिल हैं।

ये भी पढ़ें: यूपीए सरकार की तरह मोदी सरकार पर भी लग सकते हैं भ्रष्टाचार के दाग

– अहमदाबाद शहर की नरोडा सीट की विधायक निर्मलाबेन और चोटिला सीट पर संसदीय सचिव शामजी चौहान की जगह नए चेहरों को टिकट दिया गया है।

– भाजपा राज्य में अब तक 106 प्रत्याशियों के नाम घोषित कर चुकी है।

 

Back to top button