‘गुगली’ वाले बयान पर पाक विदेश मंत्री ने दी सफाई, कहा- भ्रम फैलाया जा रहा

पाकिस्तान के विदेश मंत्री शाह महमूद कुरैशी ने रविवार को ‘गुगली’ वाले बयान का बचाव करते हुए कहा कि उनके बयान को सिख भावनाओं के साथ जोड़कर भ्रम फैलाया जा रहा है। ‘गुगली’ वाले बयान पर पाक विदेश मंत्री ने दी सफाई, कहा- भ्रम फैलाया जा रहा

गुरुवार को कुरैशी ने कहा था कि पीएम इमरान खान ने गुगली फेंकी थी, जिसमें भारत सरकार फंस गई। भारत को दो मंत्रियों को करतारपुर कॉरिडोर में हिस्सा लेने के लिए भेजना पड़ा। इस बयान पर काफी विवाद मचा।

विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने शनिवार को कुरैशी को जवाब देते हुए कहा था कि बयान ने पाकिस्तान के चेहरे को बेनकाब कर दिया है और उसे सिख भावनाओं की कद्र नहीं है। 

इसके बाद कुरैशी ने रविवार को ट्वीट किया, ‘मेरे बयान को सिख भावनाओं से जोड़कर जानबूझकर भ्रम फैलाया जा रहा है। मैंने जो कहा वह भारत सरकार को लेकर कहा था। हम सिख भावनाओं का सम्मान करते हैं और कोई भी विवाद इसे बदल नहीं सकता।’ 

Back to top button