गांगुली इस वजह से हैं विराट कोहली ‘ब्रिगेड’ से खफा

बीसीसीआई अध्यक्ष सौरव गांगुली ने कहा कि भारतीय टीम ने भले ही विराट कोहली की कप्तानी में विश्व क्रिकेट में अपना दबदबा बनाया हो, लेकिन वह 2013 के बाद आईसीसी टूर्नामेंट जीतने में नाकाम रही है। पूर्व कप्तान का मानना है कि यह एक मानसिक चीज है और इससे पार पाने के लिए सही राह खोजने की जरूरत है।

पूर्व भारतीय कप्तान गांगुली ने कहा, ‘अच्छी टीम होने के बावजूद भी भारतीय टीम पिछले दो-तीन टूर्नामेंट में वे सेमीफाइनल में हार चुके हैं। मुझे नहीं लगता कि खिलाड़ियों को छोड़कर कोई भी कुछ भी कर सकता है। यह एक मानसिक बात है। यदि आप सेमीफाइनल में पहुंचते हैं, तो आपको इसे हासिल करने की जरुरत है।’

Back to top button