जब गर्लफ्रेंड ने अपने शरीर के इस अंग से कर दी ब्वॉयफ्रेंड की हत्या, पूरा मामला जानकर दुनिया भर की पुलिस हैरान…

44 वर्षीय विंडी थॉमस ने जैसे ही पुलिस को बताया कि उसने अपने पेट से अपने ब्वॉयफ्रेंड कीनो बटलर की हत्या कर दी है, ये सुनकर पुलिस भी सन्न कर गई। वो सोचने लगी कि आखिर उसने ऐसा कैसे किया होगा?

मोटापे का शिकार आरोपी महिला ने बताया कि उसने अपने ब्वॉयफ्रेंड का गला दबाने के लिए अपने भारी-भरकम पेट का इस्तेमाल किया। विंडी थॉमस नामक इस महिला का वजन 133 किलो है। उसने अपने ब्वॉयफ्रेंड के गले पर इस कदर अपना पेट रखा कि वो सांस ही नहीं ले पाया और उसकी जान चली गई।

इस मामले में पुलिस का कहना है कि उन्होंने अपने करियर में ऐसा मामला कभी नहीं देखा है। उन्होंने कहा कि कई तरह की हत्याओं के मामले हमारे सामने आते रहते हैं, लेकिन ये सबसे अजीबोगरीब था।

यहां चोरों के लिए निकली बंपर भर्ती, सैलरी 4500 रु. प्रति घंटा

3 December को अदालत में हुई सुनवाई में महिला ने अपने बचाव में कहा था कि ये घटना भूलवश हुई है। उसने बताया था कि वो शराब के नशे में थी और अचानक जाकर ब्वॉयफ्रेंड के ऊपर बैठ गई, जिससे दबकर बटलर की मौत हो गई। हालांकि कोर्ट ने उसकी इस दलील को मानने के इनकार कर दिया।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, महिला पर इस अजीबोगरीब हत्या के आरोप साबित हो गए हैं। बताया जा रहा है कि उसे उम्रकैद की सजा सुनाई जा सकती है, जिसकी सजा 18 से 36 साल के बीच होगी।

Back to top button