गर्मी के सीजन में भोजन कितना पौष्टिक है रखे इस बात का ध्यान

हेल्दी लाइफ के लिए हेल्दी डाइट बेहद जरूरी है। अक्सर हम घर पर खाना बनाते वक्त स्वाद के चक्कर में भोजन के पौष्टिक तत्वों को ही दरकिनार कर देते हैं जिसके कारण खानपान से जुड़ी कई समस्याएं हमारे लिए परेशानी का सबब बन जाती हैं।

खाना बनाते वक्त अगर आप इन पांच छोटी-छोटी बातों का ध्यान देंगे तो स्वाद ही नहीं सेहत के लिहाज से भी आपकी डाइट परफेक्ट होगी।

 

1. बहुत अधिक तेल के इस्तेमाल से बचें।
खाने में अधिक तेल डालने से खाने का स्वाद बढ़े या न बढ़े लेकिन आपका कोलेस्ट्रॉल जरूर बढ़ सकता है। खाने में संतुलित मात्रा में तेल का इस्तेमाल करें जिससे आप मोटापे का शिकार न हो पाएं।

 

 

2. ताजा खाना है सेहत का खजाना।
खाना बनाते वक्त प्रिजर्वेटिव्स युक्त चीजों या फ्रोजन सब्जियों के बजाय ताजी सब्जियों को चुनें। प्रोसेस्ड चीजों के इस्तेमाल से पोषक तत्व कम होते हैं और प्रिजर्वेटिव्स सेहत के लिए नुकसानदायक भी होते हैं।

 

3. कड़ाही की जगह चुनें प्रेशर कूकर।
खाना बनाते वक्त अगर आप कड़ाही की जगह प्रेशर कूकर का इस्तेमाल करेंगे तो पोषक तत्वों का नुकसान कम होगा। ढंके हुए बर्तन में खाना पकाने से भोजन की पौष्टिकता बरकरार रहती है।

4. सब्जियों के छिलके भी हैं फायदेमंद।
अक्सर सब्जियां का टेस्ट बढ़ाने के लिए उन्हें छीलकर बारीक काट लेते हैं। कुछ सब्जियां ऐसी भी होती हैं जिनके छिलकों भी बहुत पोषक तत्व होते हैं। 

 

5. सब्जियों की प्रकृति के हिसाब से बनाएं मेन्यू।
खाना बनाते वक्त सब्जियों का चयन उनकी प्रकृति और समय के हिसाब से करें। जैसे बादी समझी जाने वाली सब्जियों को रात में न बनाएं या अगर बनाएं भी तो खाने के बाद थोड़ा जरूर टहल लें।

Back to top button