गर्मी के मौसम में प्रेग्नेंट महिलाओं का कुछ खास बातों का ध्यान रखना जरूरी-

गर्मियों का मौसम शुरू होते ही लोगों को कई तरह की परेशानियां होने लगती है। तेज धूप, लू और पसीने की वजह से गर्मियों में हर किसी की हालत खराब हो जाती है। इस मौसम में जितनी परेशानियां एक आम इंसान होती है, उससे कहीं ज्यादा प्रेग्नेंट महिला को होती है। गर्मी के मौसम में प्रेग्नेंट महिलाओं को भूख न लगना, गैस, उल्टी, पेट खराब रहना, एसिडिटी, पेट फूलना और पेट में दर्द जैसी समस्या ज्यादा परेशान करती है। जाहिर सी बात है प्रेगनेंसी के दौरान हार्मोन में बदलाव होता है, जिसकी वजह से भी गर्मी के मौसम में परेशानियां और भी बढ़ जाती है। यही कारण है कि गर्मी में प्रेग्नेंट महिलाओं को ज्यादा ध्यान रखने की सलाह दी जाती है। दिल्ली, नोएडा समेत पूरे उत्तर भारत में गर्मियों का मौसम शुरू हो चुका है और अप्रैल के महीने से भी तेज धूप ने लोगों को परेशान कर दिया है। इसलिए आज हम आपको बताने जा रहे हैं गर्मी में प्रेग्नेंट महिलाओं का किन बातों का ध्यान रखना चाहिए, ताकि किसी तरह की परेशानी न हो।

शरीर को रखें हाइड्रेटेड –
गर्मी के मौसम में पानी की कमी की वजह से बॉडी डिहाइड्रेट हो जाती है। डिहाइड्रेशन की वजह से उल्टी, दस्त, चक्कर आना और पेट की समस्या बढ़ जाती है। गर्मियों में इस तरह की प्रॉब्लम प्रेग्नेंट महिलाओं को न हो इसके लिए उन्हें शरीर को हाइड्रेट रखना चाहिए। महिलाओं को दिन में कई बार थोड़ी-थोड़ी मात्रा में पानी पीते रहना चाहिए। शरीर हाइड्रेट रहे इसके लिए प्रेग्नेंट महिलाएं नारियल पानी, जूस और नींबू पानी जैसी चीजों को भी डाइट में शामिल कर सकती हैं।
पावर नैप लें –
प्रेग्नेंसी के दौरान महिलाओं को अच्छी नींद लेना बहुत जरूरी है। सही नींद लेने से न मां और गर्भ में पलने वाले बच्चे दोनों पर असर पड़ता है। गर्मियों में आपको दोपहर में थकान और कमजोरी महसूस होती है, तो कुछ समय के लिए पावर नैप लें। पावर नैप लेने से शरीर एनर्जेटिक महसूस करता है।
प्रेग्नेंसी के दौरान महिलाओं का एक सही रूटीन को फॉलो करना बहुत जरूरी है। सही रूटीन फॉलो करने से शारीरिक और मानसिक तौर पर हेल्दी बने रहने में मदद मिलती है। गर्मी के मौसम में प्रेग्नेंट महिलाओं को किसी तरह की परेशानी न हो इसके लिए अपने दिन की शुरुआत से लेकर रात में सोने तक छोटी-बड़ी चीज का खास ख्याल रखना चाहिए।
डाइट का रखें खास ख्याल –
प्रेग्नेंसी के दौरान खानपान का ध्यान रखना बहुत जरूरी होता है। गर्मी के मौसम में प्रेग्नेंट महिलाओं को जंक फूड और ऑयली चीजों से दूरी बनानी चाहिए। शरीर हाइड्रेट रहे इसके लिए मौसमी फल और सब्जियों को डाइट में शामिल करें। अपनी डाइट में तरबूज, खरबूज और खीरा जैसी चीजों को शामिल करें, ताकि शरीर में पानी की कमी को पूरा किया जा सके।
सूती और ढीले कपड़े पहनें
गर्मियों के मौसम में पसीना सूख सके इसके लिए सूती और ढीले कपड़े पहनना जरूरी है। इस मौसम में अगर आपको ज्यादा परेशानी होती है, तो दिन में कम से कम 2 बार नहाएं।
प्रेग्नेंसी में महिलाओं के लिए फिजिकल एक्टिविटी बहुत ज्यादा जरूरी है। फिजिकल एक्टिविटी होने से मां और गर्भ में पलने वाले बच्चे को बहुत ज्यादा फायदा पहुंचता है। गर्मी के मौसम में प्रेग्नेंट महिलाओं को योग और वॉक करनी चाहिए, ताकि मन को शांत रखने में मदद मिले।





