गर्भवती ने चौथी मंजिल से कूद किया सुसाइड, मायके वालों ने जताया शक

  • लुधियाना.शिवपुरी इलाके में कपड़े सुखाने गई चार महीने की गर्भवती महिला ने चौथी मंजिल से छलांग लगाकर सुसाइड कर लिया। महिला के पति और सास ने जैसे ही उसकी लाश देखी तो बेसुध हो गिर गए। थाना बस्ती जोधेवाल पुलिस ने लाश कब्जे में लेकर सिविल अस्पताल पोस्टमार्टम को भेज दी है।
    गर्भवती ने चौथी मंजिल से कूद किया सुसाइड, मायके वालों ने जताया शक
     
    महिला शिवपुरी की निशा(22) है। जानकारी के अनुसार निशा का मायका जालंधर में है। उसकी शादी 13जुलाई 2016 को शिवपुरी के विपन कुमार से हुई थी। सास रीतनेश ने बताया कि घटना के समय विपन मार्केट से सामान लेने गया था। जैसे ही वह वापस आया तो गली में निशा की लाश पड़ी देख बेसुध होकर गिर गया। उसके बाद से वह बोल नहीं पा रहा और इशारों में ही बात कर रहा है। जबकि डॉक्टरों ने पत्नी की मौत से सदमा लगने की बात कही है।

    ये भी पढ़े: अभी-अभी: स्टेशन के नाम रखने के प्रस्ताव पर राज्यसभा में नेताओं ने मचा दिया हड़कंप

    पोस्टमार्टम के बाद लाश का विसरा जांच को भेजा जाएगा। जिसके बाद ही मौत के असली कारणों का पता चल पाएगा। निशा के मायके वालों के बयान लिए जा रहे है। उनके बयानों के आधार पर जांच कर कार्रवाई की जाएगी।-विजय कुमार, एसएचओ, थाना बस्ती जोधेवाल।
     
    निशा की मां अंगूरी ने पुलिस से मामले की जांच करने को कहा। उनका कहना है कि निशा कुछ दिनों से परेशान थी। निशा के मामा अतर सिंह ने बताया कि ससुराल घर में उनका आपस में मामूली घरेलू झगड़ा होता रहता था। जबकि सास रीतनेश के अनुसार वीरवार को निशा उससे बाते करती हुई छत पर कपड़े लेकर चली गई। कुछ मिनट बाद ही चीखने की आवाज आई तो देखा कि उसकी लाश गली में पड़ी थी।
     
     
Back to top button