गणेश चतुर्थी आज, आ रहा है लाल बाग़ का राजा…
आज गणेश चतुर्थी है जिसकी तैयारी देश भर में की जा रही है और पिछले कई दिनों से इसके पांडाल सज रहे हैं और हाल ही में कुछ तस्वीरें सामने आई हैं जिन्हें हम आपको दिखाने जा रहे हैं. जैसा कि आप जानते हैं, भाद्रपद मास की चतुर्थी से चतुर्दर्शी तक यह उत्सव मनाया जाता है और मान्यता के अनुसार ये दस दिनों तक चलता है और इन दिनों में गणेश भक्त इनकी आराधना करते हैं और सुख समृद्धि का वरदान पाते हैं. गणपति बप्पा को घर लाने के लिए एक शुभ मुहूर्त है जिसे हम आपको बता देते हैं, इसी शुभ मुहूर्त में भगवान गणेश को घर में लेकर आएं.
शुभ महूर्त में भगवान गणेश को लेने जाएँ और नवीन वस्त्र धारण करें. चांदी की थाल स्वास्तिक बनाकर उसमें गणपति को विराजमान करके लाएं. घर लाकर उनकी पूजा करें और मंगला गान करें आरती कर उन्हें प्रिय मोदक और लड्डू का भोग लगाएं.
इसी के साथ बता दें, मुंबई में हमेशा की तरह ही गणेश उत्सव के लिए बड़ा सा पांडाल बनाया जाता है और उसमें दूर-दूर से लोग आते हैं. काफी भारी संख्या में लोग यहां उपस्थित होते हैं. मुंबई के बप्पा को लालबाग का राजा कहा जाता है. इनके जन्मोत्सव में भक्तों का तांता लगा हुआ रहता है. हम जो तस्वीरीं आपको बताने जा रहे हैं वो हैं मुंबई के सिद्धिविनायक मंदिर की जहां की तस्वीरें वायरल हो रही हैं.
गणेशोत्सव मुहूर्त
13 सितंबर मध्याह्न गणेश पूजा का समय – सुबह 11:03 से दोपहर 1:30 बजे तक
13 सितंबर को, चन्द्रमा को नहीं देखने का समय – सुबह 09:31 से रात 9:12 बजे तक





