गणेशोत्सव स्पेशल: आज करें ये उपाय, गणपति से मिलेंगे ढेरों उपहार…

13 सितंबर से पूरे देश में गणेशोत्सव का आरंभ हो चुका है। ज्योतिष के अनुसार भाद्रपद माह की चतुर्थी के दिन गणपति का जन्म हुआ था, इसलिए इस दिन को गणेश जी के जन्म दिवस के तौर पर मनाया जाता है। इस दिन से लेकर यह गणेशोत्सव पूरे 10 दिन तक पूरे धूम-धाम से मनाया जाता है। पौराणिक मान्यताओं की मानें तो गजानन इन 10 दिन अपने भक्तों के घर उनके साथ रहते हैं और उनके सभी दुख-दर्द और विघ्नों को हर लेते हैं। बप्पा के भक्त उन्हें खुश करने के लिए पूरे विधि-विधान के साथ उनका पूजन करते हैं। वैसे तो गणेशोत्सव के पूरे 10 दिन ही पाठ-पूजा करना चाहिए लेकिन अगर सोमवार के दिन इनकी पूजा के दौरान कुछ खास उपाय किए जाए तो इनकी विशेष कृपा मिलती है। गणेशोत्सव स्पेशल: आज करें ये उपाय, गणपति से मिलेंगे ढेरों उपहार...

जानते हैं ऐसे ही कुछ विशेष उपाय विवाह संबंधित परेशानी 
अगर किसी लड़के के विवाह में परेशानी आ रही हो तो गणेश उत्सव के दौरान श्रीगणेश को पीले रंग की मिठाई का भोग लगाएं। इससे विवाह संबंधित सारी समस्याएं समाप्त हो जाती हैं। इसके साथ ही गणेश चतुर्थी पर दूर्वा से श्रीगणेश बनाकर 10 दिन तक उसकी पूजा करें। इससे आपकी सभी प्रकार की समस्याओं का समाधान हो सकता है।

नौकरी में प्रमोशन के लिए
नौकरी में प्रमोशन पाने के लिए श्रीगणेश को हल्दी की पांच गठान श्री गणाधिपतयै नमः बोलते हुए अर्पित करें।

स्वास्थ्य संबंधित समस्याएं 
ज्योतिष के अनुसार गणपति को 21 गुड़ की गोलियां बनाकर दूर्वा के साथ अर्पित करें। इससे स्वास्थ्य से संबंधित समस्याएं खत्म हो जाएंगी।
 

इच्छा पूर्ति 

गणेश उत्सव के दौरान बुधवार को व्रत रखें व गणेश को तिल के लड्डू का भोग लगाएं। इससे आपकी हर इच्छा पूरी होगी।
 

धन संबंधी समस्याएं 
मान्यता है कि गाय के शुद्ध घी और गुड़ का भोग लगाने से गणेश बहुत प्रसन्न होते हैं। इस उपाय से धन संबंधी समस्या का निराकरण हो सकता है।
 

परेशानियों का सफाया
गणेश उत्सव के दौरान हाथी को हरा चारा खिलाएं और गणेश मंदिर जाकर अपनी परेशानियों का निदान करने के लिए प्रार्थना करें।

Back to top button