गणतंत्र दिवस पर निकली 325 फ़ीट तिरंगे के साथ प्रभात फेरी

सिद्धार्थनगर। लोटन के विभिन क्षेत्रों में धूम धाम से गणतंत्र दिवस मनाया गया। इस अवसर ओर क्षेत्र के शिक्षण संस्थाओं द्वारा प्रभात फेरी एवं विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किये गए। इसी क्रम में लोटन ब्लाक के प्राथमिक विद्यालय फुलवरिया में प्राथमिक शिक्षक संघ के ब्लाक अध्यक्ष सत्येंद्र मिश्र ने ध्वजारोहण किया। इस दौरान प्रधानाध्यापक महेश प्रसाद, सहायक अध्यपिका प्रीती, राहुल कुमार सिंह, शिक्षा मित्र रामनारायण, मनोरमा प्रजापति मौजूद रही। वही दूसरी तरफ इस अवसर पर पूर्व माध्यमिक विद्यालय पननी में अध्ययनरत बच्चों ने 325 फिट तिरंगे के प्रभात फेरी निकल कर लोगो को आकर्षित कर लिए जो पूरे दिन क्षेत्र में चर्चा कस विषय बना रहा। इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाध्यापक बाबूराम चौरसिया, सहायक अध्यापक दयाशंकर पांडेय, अनुदेशक भानुप्रताप, अनुपम, राजकुमार व विद्यालय के बच्चे शामिल रहे। मोहाना चौक स्थित साक्षी कम्प्यूटर सेंटर पर थानाध्यक्ष मोहाना आलोक श्रीवस्तव ने ध्वजारोहण किया इस अवसर पर डायरेक्टर रोहित कसौधन थानाध्यक्ष को बएज लगाकर स्वागत किया।





