गढ़वाल विवि में आज छात्रसंघ के सभी पदों पर पुर्नमतगणना, विरोध में पेट्रोल लेकर छत पर चढ़े छात्र

गढ़वाल विवि के बिड़ला परिसर छात्रसंघ के सभी पदों पर आज पुर्नमतगणना होगी। जिसके विरोध में एबीवीपी के छात्र चार बोतल पेट्रोल लेकर कॉलेज की छत पर चढ़ गए हैं और कॉलेज प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी कर रहे हैं। एबीवीपी छात्राें के इस कदम से कैंपस और विवि प्रशासन में हड़कंप मच गया है। प्रशासन द्वारा छात्रों को समझाने का प्रयास किया जा रहा है।
वहीं दूसरी ओर एबीवीपी और आर्यन छात्र संगठन के सदस्य धरने पर बैठ गए और विवि के कुलपति व चुनाव अधिकारी के खिलाफ नारेबाजी करने लगे। जिस भवन में मतगणना हाेनी थी वहां छात्रों ने कब्जा कर लिया है। छात्रों ने भवन के सभी दरवाजे बंद कर दिए हैं। इस कारण मतगणना नहीं शुरू हो पाई है। इतना नहीं उग्र छात्रों ने मारपीट तक की धमकी दी है। वहीं छात्रों का एक गुट पुर्नमतगणना करवाने की मांग कर रहा है। छात्र संघ अध्यक्ष संदीप राणा, नितिन झींकवान, विनीत पोस्ती, करण बिष्ट पेट्रोल लेकर छत पर चढ़े हुए हैं। दोपहर 12 बजे तक कैंपस में इसी तरह का माहौल रहा। जिस कारण पुर्नमतगणना रुकी हुई है।
एबीवीपी ने दी थी विरोध की चेतावनी, आर्यन भी समर्थन में
एबीवीपी के प्रदेश मंत्री सुधीर जोशी व बिड़ला परिसर छात्रसंघ अध्यक्ष पुर्नमतगणना का विरोध कर रहे हैं। इनका कहना है कि जब तक सभी मतदाताओं का भौतिक सत्यापन नहीं किया जाता, पुर्नमतगणना का विरोध किया जाएगा। इसके अलावा पुर्नमतगणना के विरोध में आर्यन छात्र संगठन भी है। आर्यन छात्र संगठन का कहना है कि सचिव पद पर किसी ने कोई आपत्ति दर्ज नहीं कराई है। बावजूद विवि प्रशासन सभी पदों पर पुर्नमतगणना करवा रहा है। जो कि गलत है। आर्यन ने कहा कि जिस पद पर आपत्ति दर्ज की गई है, उसी पद पर पुर्नमतगणना कराई जाए।