खोए हुए एंड्रॉयड फोन का पता लगाने के पांच आसान तरीके

smart-phone-1एजेन्सी/स्मार्टफोन की स्मार्ट सिक्योरिटी: अगर आपका स्मार्टफोन खो जाए, तो उसे खोज पाना आपके लिए लगभग नामुमकिन ही होता है। लेकिन कुछ ऐप ऐसे भी मौजूद हैं, जिन्हें आप अपने स्मार्टफोन में इंस्टॉल कर अपने स्मार्टफोन की सुरक्षा मजबूत कर सकते हैं। फोन खोने या चोरी होने पर भी यह ऐप आपके फोन को खोज निकालेंगे।

‘Where’s My Droid’ आपके लिए एकदम फ्री है। ऐलीमेन टक्नोलॉजी एलएलसी कंपनी के इस ऐप की खास बात है कि यह आपके स्मार्टफोन को पासकोर्ड प्रोटेशन, स्टेल्‍थ मोड, सिम कार्ड बदलने,रिमोट लॉक, जीपीएस लोकेशन आदि की सुविधा देता है। कुछ सर्विस एक्टीवेट करने के लिए आपको शुल्क अदा करना होगा।

Avast Anti-Theft गुम हुए फोन को इंटरनेट आधारित जीपीएस कंट्रोलर की मदद से ट्रेक करने में मदद करता है। इस ऐप का फायदा यह है कि अगर फोन में नया सिमकार्ड डाला जाता है, तो नये सिम का नंबर व लोकेशन आपके साथियों के मोबाइल पर मैसेज के रूप मे पहुंच जाएगा। इंटरनेट आधरित रिमोट की मदद से आप फोन को लॉक कर अपने डाटा को सुरक्षित भी रख सकते हैं और फोन लॉक भी कर सकते हैं।

Find My Lost Phone अगर आप का फोन गुम हो जाता है, तो बेव इंटरफेस की मदद से आप मैप के जरिए अपने फोन की सही-सही लोकेशन का पता लगा सकते हैं। यह आपको यह भी बताता है कि आपका फोन किस समय किस लोकेशन पर था।

Android Device Manager गूगल इंक की फ्री ऐप्लिकेशन है। इसे आप अपने जीमेल एकाउंट से जोड़ सकते हैं। इंटरनेट पर आपके अपना जीमेल अकाउंट डालना होगा। गूगल मैप की मदद से यह ऐप आपको बताएगा कि आपके फोन की लोकेशन वास्तव में कहां है। इसकी मदद से आप अपने फोन का गोपनीय डाटा भी डिलीट कर सकते हैं, फोन में पिन या स्क्रीन लॉक भी डाल सकते हैं, फोन लॉक भी कर सकते हैं।

GPS Phone Tracker Pro ऐसा ऐप है, जिसकी मदद से आप अपने दोस्तों या परिवार की सही लोकेशन जान सकते हैं। अगर आपको किसी मित्र को अपने पास बुलाना हैं तो गूगल मैप की मदद से उसे डायरेक्‍शन भी दे सकते हैं। फोन गुम होने पर अपने फोन का पता भी लगा सकते हैं।

Back to top button