खेल-खेल में हुआ विवाद, पडोसी ने किया नाबालिग को आग के हवाले

 
बलरामपुर। बलरामपुर के कोतवाली देहात में एक 13 वर्ष की किशोरी को जिन्दा जलाकर हत्या कर देने का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि पड़ोसी बच्चों के बीच खेल-खेल को लेकर मामूली विवाद में नाबालिग बालिका की पिटाई के बाद केरोसिन डालकर जिन्दा जला दिया। मौके पर ही बालिका की मौत हो गयी। इस भयानक घटना के अंजाम के बाद आरोपी फरार हो गया। घटना की खबर पाते ही पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजवाया दिया। परिवारीजनों की तहरीरर पर आरोपी के खिलाफ हत्या का मुक़दमा दर्ज कर दिया गया है। आरोपी को गिरफ़्तार करने के लिए पुलिस टीम रवाना हो चुकी है।
पुलिस के मुताबिक शुक्रवार की शाम घर में पत्थर फेंके जाने पर क्रोधित रामू ने विश्राम चौरसिया की बेटी वंदना की पिटाई कर दी। वंदना ने जब भागने का प्रयाश किया तो आरोपी रामु ने केरोसिन डालकर आग लगा दी। दरवाजे को ताला लगाकर आरोपी भाग निकला। जिससे कमरे के अंदर बालिका की मौत हो गई। एसपी देवरंजन वर्मा ने कहा कि आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। घटना के दौरान वंदना के पिता विश्राम काम से बाहर गये थे। उसकी मां खेत में काम करने ले लिए चली गयी थी। मां घर पहुंची तो कमरे का दरवाजा बाहर से बंद था। वह अंदर गयी तो वंदना का जला हुआ शव कमरे में देखा।

Back to top button