खेतों में विवाहिता को जूस पिलाकर दुष्कर्म करने की कोशिश, 4 लोगों पर केस

बठिंडा.गांव कांगड़ की एक महिला ने साजिश के तहत अपनी भांजी को भाईरूपा रोड़ फूल स्थित एक खेतों में ले जाकर उसे जूस पिला बेहोश कर तीन लोगों से उसका दुष्कर्म करवाने की कोशिश की। परंतु महिला किसी भी तरह से भाग निकली। पीडि़ता के मुताबिक आरोपियों ने बेहोशी की हालत में उसके पर्स से 60 हजार रुपये भी चोरी कर लिए है। थाना फूल पुलिस ने पीड़ित महिला की शिकायत पर उसकी मौसी समेत चार लोगों पर मामला दर्ज कर अगली कार्रवाई शुरू कर दी है। फिलहाल आरोपियों की गिरफ्तारी होनी बाकी है, जिसके लिए पुलिस प्रयास कर रही है। ये था मामला…
खेतों में विवाहिता को जूस पिलाकर दुष्कर्म करने की कोशिश, 4 लोगों पर केस
 
पुलिस काे शिकायत देकर गांव कांगड़ निवासी एक विवाहिता ने बताया कि उसका पति मेहनत मजदूरी का काम करते हैं। उन लोगों ने गांव भदौड़ स्थित एक बैंक से लोन अप्लाई किया था। जिसके पास होने पर मंगलवार वो पेमेंट लेने के लिए गई थी। इस दौरान उसकी मौसी भपो निवासी गांव संधू खुर्द का फोन आया कि उसकी तबियत खराब है आैर वो उसे डाक्टर के पास ले जाए, परंतु उसने बैंक में होने की बात कहकर उसने मौसी भपो को लेने जाने से इंकार कर दिया, परंतु उसकी मौसी बार-बार उसे फोन कर रही थी। इसके चलते बैंक का काम खत्म करने के बाद मजबूरन उसे सलाबतपुर जाना पड़ा। वहां उसकी मौसी भपो आरोपी सीरा के साथ खड़ी थी। दोनों उसे मोटरसाइकिल पर बैठा और इधर-उधर घूमते रहे। रास्ते में एक जगह आरोपियों ने उसे जूस पिलाया।

ये भी पढ़े: अरविन्द केजरीवाल की अब मुश्किलें बढ़ी, दिल्ली के बाद यहां से भी उठी गिरफ्तारी की मांग

जूस पीने के बाद उसकी हालत बिगड़ने लगी और वह उसे एक गांव की मोटर पर ले गए। वहां पहुंचते ही वह बेहोश होने लगी। पीडि़ता के मुताबिक मोटर पर पहले ही दो ओर व्यक्ति मौजूद थे। इसके बाद आरोपी सीरा दो अज्ञात लोगों ने उसके साथ दुष्कर्म करने की कोशिश की। मगर वो किसी तरह से वह से बचकर भाग खड़ी हुई। जब वह घर पहुंची, तो उसे पता चला कि आरोपियों ने उसके पर्स से करीब 60 हजार रुपए भी चोरी कर लिए, जोकि उसने बैंक से लिए थे। उधर, मामले के जांच अधिकारी एएसआई कौर सिंह ने बताया कि पीडि़ता के बयानों पर उसकी मौसी भपो,सीरा निवासी फूल दो अज्ञात लोगों पर मामला दर्ज कर लिया है।
Back to top button