खूबसूरत दिखने के लिए महिलाओं को लग गई है ये खतरनाक लत

लखनऊ: वैसे तो सभी चाहते हैं कि वो सबसे खूबसूरत दिखें, फिर चाहे वह स्त्री हो या पुरुष…हालांकि महिलाओं में खूबसूरत दिखने की प्रतिस्पर्धा कुछ ज्यादा ही होती है। यही वजह है कि विदेशों में महिलायें खूबसूरत दिखने के लिए इंजेक्शन तक लगवाती हैं। अब यह शौक हमारे देश की महिलाओं को भी लग गया है।खूबसूरत दिखने के लिए महिलायें लगवा

खूबसूरत दिखने के लिए महिलायें लगवा रही हैं ड्रग्स के इंजेक्शन 

दरअसल, उत्तर प्रदेश जैसे राज्य के कई शहरों में इंजेक्शन लेकर खूबसूरत दिखने का काम बड़े धड़ल्ले से चल रहा है। क्या पूरा मामला चलिए आपको बतातें है।

आज कल लड़कियां खूबसूरत दिखने के लिए कुछ भी करने के लिए तैयार हैं। पहले लड़कियां कई घंटो तक पार्लर में रह कर अपनी खूबसूरती में चार चांद लगाया करती थी। मगर अब उत्तर प्रदेश के शहर में रहने वाली लड़कियों ने कुछ अलग और आसान तरीका ढूंढ लिया है।खुशियों में बाधक बन सकती बुरी सेहत, प्लान करें सुरक्षित भविष्य 

आपको बता दें की खूबसूरती को बढ़ने के लिए लड़कियां एक ड्रग का इंजेक्शन लेती हैं, जिससे वह सुंदर दिख सके। यह आदत किसी ख़तरनाक लत की तरह है। वहीं यह सेहत के लिए भी बहुत हानिकारक है। इस ड्रग का अधिक उपयोग करने से लड़कियों की हड़िया कमज़ोर हो जाती है। यहीं नहीं इस ड्रग से इंसान मानसिक रूप से बीमार होने के साथ अर्थराइटिस जैसी बीमारी से भी ग्रस्त हो जाता है।

डॉक्टरों का कहना है की आज कल लड़कियां 16 साल की उम्र से ही इसका इस्तेमाल करना शुरू कर दें रही है। जिसके कारण 22 साल के उम्र तक वह काफी बीमारियों से ग्रस्त हो जाती हैं। पहले ऐसे ड्रग का इस्तेमाल केवल रेड लाइट में काम करने वाली लड़कियों के लिए किया जाता था।

आपको बता दें की इन इंजेक्शन का इस्तेमाल आपको बहुत बीमार बना सकता है। आप इतने बीमार हो सकते हो जिसे आपको कभी कोई दवा ठीक नहीं कर पाएगी।

 
Back to top button