खूबसूरती को लग जायेंगे चार चाँद, महिलाएं चेहरे के आकार के अनुसार लगाये बिंदी

वो गीत है ना “बिंदिया चमकेगी, चूड़ी खनकेगी”, तो जब किसी महिला के माथे पर बिंदी सजती है तो उस महिला के चेहरे पर अपने आप चमक आ जाती हैं। माथे की बिंदिया महिलाओं के सुहाग की निशानी होती है। लेकिन यह तब ही हो पाता है जब बिंदी चेहरे के अनुरूप लगाई गयी हो।

चेहरे के आकार के अनुसार लगाये बिंदी दिखे अलग

# राउंड शेप : अगर आपका चेहरा गोल है, तो ऐसे में आप लंबी बिंदी लगाएं, इससे आपके चेहरे को वर्टिकल लुक मिलता है। इससे फेस के कट आउट भी दिखाई देंगे। गोल आकार की महिलाओं पर छोटे साइज की गोल बिंदी भी खूब फबती है।

# डायमंड शेप फेस : डायमंड शेप फेस यानि छोटा माथा और चौड़ा जॉलाइन। इस तरह के चेहरे पर नुकीले किनारे की बिंदी के अलावा और किसी भी तरह के शेप की बिंदी जचती है।

# स्कॉएर शेप : अगर आपके फेस के किनारे नुकीले हैं और चिक्बोनस चौड़े हैं तो आप ऐसी बिंदी लगाएं जो आपके कर्व्स को स्मूद कर, चेहरे के किनारों से लोगों का ध्यान हटाए।

# हार्ट शेप : अगर आपके चेहरे की बनावट हार्ट शेप में है यानी आपका माथा और चीकबोन्स थोड़े चौड़े हैं और गाल उभरे हुए हैं तो आपके ऊपर छोटी और गोल बिंदी ज़रा भी नहीं जंचेगी। आपको बड़ी बिंदी लगानी चाहिए।

Back to top button