खुशखबरी: सरकारी स्कूलों में 10591 शिक्षकों की भर्ती, जानें आवेदन की प्रक्रिया

दिल्ली के सरकारी स्कूलों में बच्चों को बेहतर शिक्षा मिले, इसके लिए केजरीवाल सरकार ने शिक्षकों की कमी दूर करने की कवायद तेज कर दी है। सरकार ने अपने स्कूलों में 10,591 और नियमित शिक्षकों की नियुक्ति करने का फैसला किया है।

इन पदों को भरने के लिए सरकार ने दिल्ली अधीनस्था सेवा चयन बोर्ड (डीएसएसएसबी) को आग्रह पत्र भी भेज दिया है। पहले राजधानी के सरकारी और नगर निगम के स्कूलों में 15138 नियमित शिक्षकों की भर्ती होनी थी। लेकिन अब सरकारी व निगमों स्कूलों में लिए 25729 नियमित शिक्षकों की नियुक्ति होगी। इनमें से 19823 सरकारी स्कूलों के लिए होगी। इसका खुलासा सरकार की ओर से हाईकोर्ट में दाखिल एक अर्जी में हुआ है।

जस्टिस सिद्धार्थ मृदुल के समक्ष सरकार की ओर से शिक्षा निदेशक संजय गोयल ने अर्जी दाखिल की है। उन्होंने शिक्षकों के खाली पदों को भरने में हो रहे देरी से अधिवक्ता अशोक अग्रवाल द्वारा दाखिल अवमानना मामले में यह अर्जी दाखिल की है।

9232नियमित शिक्षकों की नियुक्ति होनी थी पहले
19823 नियमित शिक्षकों की नियुक्ति होगी अब
8282खाली पदों पर अब सीधी भर्ती करेगी डीएसएसएसबी
5906 शिक्षकों की चल रही है नियुक्ति नगर निगम के स्कूल में

Back to top button