#खुशखबरी: बिजनेस शुरू करने की चाह रखने वालों को सरकार ने दिया बड़ा तोहफा…

देश में तेजी से बढ़ रही बेरोजगारी और विभिन्न कर्मचारियों की घटती तनख्वा ने कई युवाओं का ध्यान व्यापार करने की ओर आकर्षित किया है. हालाँकि कई बार युवक पैसों की तंगी की वजह से व्यापार शुरू नहीं पाते है. लेकिन अब इस मामले में देश की जनता के लिए हाल ही में केंद्र सरकार की ओर से एक अच्छी खबर आई है. 
दरअसल केंद्र सरकार और सिडबी (SIDBI) यानी स्माल इंडस्ट्रीज डेवलपमेंट बैंक ऑफ़ इंडिया ने हाल ही में देश में अपना बिजनेस शुरू करने की चाह रखने वाले युवाओं के लिए एक बड़ी और महत्वपूर्ण योजना शुरू की है. इस योजना के तहत देश के युवाओं को बेहद आसान प्रक्रिया के तहत 1 करोड़ तक का लोन प्रदान किया जाएगा. इसके साथ ही इस लोन का ब्याज भी बेहद कम रखा गया है जिससे युवाओं को इस लोन को लेने के साथ-साथ इसकी किस्ते चुकाने में भी कोई दिक्कत नहीं होगी.
इस लोन को हासिल करने के लिए आपको बस सिडबी द्वारा लांच की गई वेबसाइट www.psbloansin59minutes.com पर जाकर लोन के लिए अप्लाई करना होगा. इसके लिए आपको एक सरल सा फॉर्म भर कर अप्लाई करना होगा और फिर सिडबी की तरफ से आपको कॉल कर के आगे की प्रक्रियां बताई जाएगी.





