खुद घर पर ही बनायें सॉल्ट से स्क्रब

स्क्रब करना बहुत जरूरी होता है, ऐसा करने से ब्लड सर्कुलेशन सही होता है और डेड स्किन निकल जाती है. एक्सपर्ट के अनुसार, नमक पर बने स्क्रबर मार्केट के स्क्रबर से ज्यादा असरकारक होते है. मगर स्किन के टाइप के अनुसार स्क्रब का इस्तेमाल करना चाहिए. सी सॉल्ट और नारियल तेल इन दो चीजों से स्क्रब बनाए और चाहे तो इसमें कोई एसेंशियल ऑइल भी डाल सकते है. सी सॉल्ट डेड स्किन को निकालता है.खुद घर पर ही बनायें सॉल्ट से स्क्रब

नारियल तेल स्किन को अंदर तक मॉइश्चराइज करता है. आप चाहे तो इस तैयार स्क्रबर को फ्रिज में स्टोर कर सकते है. इसे धीरे धीरे मले और गुनगुने पानी से चेहरा साफ करें. रोजमेरी, नींबू और सॉल्ट स्क्रब इन सभी चीजों से तैयार स्क्रबर स्किन के लिए फायदेमंद होता है. यदि नर्वस डिसऑर्डर है तो नमक के बजाय एप्सम सॉल्ट और मैग्नीशियम सॉल्ट मिला सकते है.

इस स्क्रब को बनाने के लिए तीन टहनी रोजमेरी, आधा बाउल सी सॉल्ट, 5 टेबिल स्पून आॅलिव आॅइल, 5 टेबिल स्पून नींबू का रस और एक नींबू का छिलके की जरूरत पड़ेगी. एक बाउल में नमक, नींबू का रस और छिलके को मिलाए. इस तैयार मिक्सचर में ऑलिव ऑइल और कटी हुई रोजमेरी मिलाए. इसे चेहरे पर 15 मिनट के लिए लगाए. इसके बाद चेहरा साफ करें.

Back to top button