खिलाएं अपने हाथों से बनी लजीज़ काजू करी…

काजू करी बनाने की विधि

बहोत से घरो में काजू करी एक आम पकवान है. लोग बड़े स्वाद से इस डिश को खाते है, बहोत कम सब्जियों में ही काजू का उपयोग किया जाता है. और काजू करी को भी काजू की ग्रेवी बनाकर ही पकाया जाता है. तो आइये स्वादिष्ट काजू करी बनाने की विधि जानते है|

खिलाएं अपने हाथों से बनी लजीज़ काजू करी...

काजू करी बनाने की सामग्री

1) 2 चम्मच बटर
2) 1 चम्मच लहसुन-अदरक का पेस्ट
3) 3 चम्मच प्याज का पेस्ट
4) 2 चम्मच काजू का पेस्ट
5) 1 चम्मच खसखस का पेस्ट (Cuscus)
6) 2 चम्मच नारियल का पेस्ट
7) 2 चम्मच लाल मिर्च पाउडर
8) 2 छोटे चम्मच गरम मसाला पाउडर
9) 1 छोटा चम्मच हल्दी पाउडर
10) 3 चम्मच फ्रेश क्रीम
11) 2 चम्मच दूध
12) स्वादानुसार नमक
13) जरुरत के मुताबिक खाने का तेल
14) 1 कप काजू

काजू करी बनाने की विधि

बर्तन में बटर डालकर गर्म करे और उसमे अदरक-लहसुन और प्याज का पेस्ट डाले. ३ मिनट तक मिश्रण को तले. अब मिश्रण में काजू, खसखस (Cuscus) और नारियल का पेस्ट डाले और तैयार मिश्रण को अच्छी तरह मिलाये.
बाद में उसमें लाल मिर्च पाउडर, गरम मसाला और हल्दी पाउडर डाले. मिश्रण को अच्छी तरह मिलाये और अब उसमे फ्रेश क्रीम, दूध और नमक मिलाये. मिश्रण को अच्छी तरह मिलाये और 2 मिनट तक तलते रहे. और अलग रख दे.
अब एक कढाई में तलने के लिये तेल डालकर गर्म करे. अब गर्म तेल में काजू को तले और ग्रेवी तैयार करे. ग्रेवी को अच्छी तरह मिलाकर उसे परोसे.
आपकी काजू करी  डिश तैयार हैं|

Back to top button